Rajasthan News: प्रदेश में एक राज्य-एक चुनाव के तहत पंच और सरपंच के मतपेटी से होगा मतदान

Rajasthan News: प्रदेश में एक राज्य-एक चुनाव के तहत पंच और सरपंच के मतपेटी से होगा मतदान  


छोटा अखबार।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने सोमवार को शासन सचिवालय में आगामी नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। सतीक्षा के दौरान चुनाव प्रक्रिया के सुचारू, स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों व आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। 

श्री सिंह ने कहा कि एक राज्य-एक चुनाव के तहत सभी पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में एक साथ चुनाव कराने का निर्णय लेने के पीछे मुख्य उद्देश्य राजनीतिक स्थिरता, प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता और चुनाव के दौरान पारदर्शिता बनाए रखना है। एक साथ चुनाव कराने से आर्थिक बचत और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा, जिससे विकास योजनाओं की गति में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि समयबद्ध चुनाव कराने के लिए व्यापक प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं।               

उन्होने संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने, आवश्यकतानुसार पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने व निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के साथ समन्वय कर व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। वहीं नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने, संवीक्षा व नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा 21 जुलाई, 2026 को जारी आदेश में पंचायती राज संस्थाओं व नगरीय निकायों के आम चुनाव के संदर्भ में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए।

चर्चा में नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की चरणबद्ध व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राजेश वर्मा ने बताया कि 39 जिलों में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में व दो जिलों फलोदी एवं सलूम्बर में एक चरण में कराए जाएंगे और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए 36 जिलों में चार चरणों, 4 जिलों में दो चरणों और एक जिले में एक चरण में चुनाव कराने की व्यवस्था प्रस्तावित है। जैसलमेर जिले में एक चरण के अनुसार चुनाव की व्यवस्था है। 

इस दौरान श्री वर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में 140 नगर निकायों, 5,050 वार्डों और 10,185 मतदान केन्द्रों के लिए 71,295 सिविल निर्वाचन टीम एवं 61,110 पुलिस कार्मिकों की आवश्यकता होगी, जबकि द्वितीय चरण में 169 नगर निकाय, 5,195 वार्ड और 6,280 मतदान केन्द्रों के लिए 43,960 सिविल निर्वाचन टीम व 37,680 पुलिस कार्मिकों की आवश्यकता होगी।  

श्री वर्मा ने बताया कि निर्वाचन में पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और नगर निकाय सदस्यों के लिए ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। वहीं पंच और सरपंच के निर्वाचन के लिए मतपेटी के माध्यम से मतदान होगा। 

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस