Rajasthan News: राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान: 20 दिन में 2 हजार से अधिक अपराधी गिरफ्तार

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान: 20 दिन में 2 हजार से अधिक अपराधी गिरफ्तार


छोटा अखबार।

प्रदेश में 20 जुलाई से चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान में 2067 हार्डकोर अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कुल 2 हजार 85 कार्रवाईयां की गई। पुलिस ने 1 हजार 624 हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही कई स्थानों पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया। यह कार्यवाही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर अपराधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की है। 

राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में सभी पुलिस रेंज और पुलिस आयुक्तालयों में एक साथ संचालित अभियान के दौरान हार्डकोर अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों, साइबर अपराधियों, अवैध हथियार रखने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पिछले बीस दिनों में सघन व सख्त कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और मजबूत करना है।

इस अवधि में राजस्थान पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर निर्णायक प्रहार करते हुए 848 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज किए और 1158 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान विभिन्न रेंजों में मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। कार्यवाही में वाणिज्यिक मात्रा व बड़े तस्करों के विरूद्ध अधिक कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही अवैध हथियारों से जुड़े 319 प्रकरण दर्ज कर अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई और 396 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 

वहीं इस अभियान में साइबर अपराधों के विरुद्ध भी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान अब तक 624 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। साइबर अपराधियों से 8 करोड़ 24 लाख 15 हजार 336 रुपयों को होल्ड कराते हुए 2 करोड़ 91 लाख 63 हजार 333 रुपये पीड़ितों को वापस भी दिलाए गए है। साइबर हॉटस्पॉट की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और अन्य विशेष अपराधों के विरुद्ध भी अभियान लगातार जारी है और अवैध खनन के विरूद्ध 650 प्रकरणों में कार्यवाही कर गिरफ्तारियां की गई। 

प्रदेश में अपराध को रोकने के लिये पुलिस ने व्यापक स्तर पर नाकाबंदी की है। नाकाबंदी के दौरान 9 हजार 663 स्थानों पर कार्यवाही की जिसमें 7 लाख 4 हजार 594 वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी 2 लाख 32 हजार 58 मोटर वाहन अधिनियम  के तहत कार्रवाई की। 

वहीं अगर हम प्रदेश में महिला सुरक्षा की बात करे तो पुलिस ने  महिला सुरक्षा के तहत अभियान चलाकर 2 हजार 835 मामलों में प्रभावी कार्रवाई की है और 7 हजार 545 स्थानों पर जागरूकता अभियान भी चलाए है। पुलिस और समाज के बीच विश्वास को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में एक हजार 60 कम्युनिटी लाइजन ग्रुप के साथ चर्चा भी की है। 


राजस्थान पुलिस मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशाओं के अनुरूप कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संगठित अपराध, नशा तस्करी, साइबर अपराध और महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य सरकार की अपराधों के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस नीति पर अमल कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

—महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा  

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस