C M NEWS: मुख्यमंत्री ने बीकानेर में किया सी.एम.मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का लोकार्पण और बच्चों और कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने बीकानेर में किया सी.एम.मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का लोकार्पण और बच्चों और कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

              

छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनओं एवं जनसहयोग से स्वस्थ भारत का संकल्प साकार हो रहा है। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का निर्माण इसी संकल्प का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थानी जहां भी रहे, वह सामाजिक सरोकार से जुड़ा रहता है। हमारे प्रदेश की संस्कृति में सेवा, दान और सामाजिक सरोकारों की समृद्ध परम्परा रही है और यही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि आर्थिक समृद्धि को समाज की सेवा में लगाने की भावना निश्चित रूप से अन्य भामाशाहों और आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा बनेगी।       

उल्लेखनीय है कि पीबीएम अस्पताल में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 527 बेड की क्षमता वाले चार मंजिला अत्याधुनिक चिकित्सा विंग का निर्माण किया गया है। जिसमें जनरल बेड के 9 वार्ड, 20-20 बेड के 3 आईसीयू वार्ड, 9 बेड का एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही कुल 53 कॉटेज और वेटिंग हॉल भी बनाया गया है। परिसर में 76 हजार वर्ग फीट का पार्किंग एरिया, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

वहीं मुख्यमंत्री ने 80वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की। राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत, संगीत और विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांधा। इस दौरान मूक-बधिर बच्चों की विशेष प्रस्तुति के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों और सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध विरासत, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे पहले उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

80वे स्वतंत्रता दिवस की शुभमंगलकामनाएं




Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस