C M NEWS: मुख्यमंत्री ने बीकानेर के मेघासर में किया करीब 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने बीकानेर के मेघासर में किया करीब 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज का नया भारत नीयत और काम की गति दोनों के लिए जाना जाता है। डबल इंजन सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी तय समय पर करती है। इसी क्रम में बीकानेर जिले के विकास को नई गति प्रदान करते हुए लगभग 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। ये विकास कार्य बीकानेर जिले के बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि और परिवहन क्षेत्र में आमजन के जीवन को सुगम बनाएंगे।



मुख्यमंत्री शुक्रवार को बीकानेर के मेघासर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मेघासर के उप चिकित्सा केन्द्र को प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में क्रमोन्नत करने, डूंगरगढ़ में 25 करोड़ रुपये की लागत से ट्रोमा सेंटर और उप जिला चिकित्सालय का निर्माण, लूणकरणसर में मिनी सचिवालय व खाजूवाला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने बीकानेर के म्यूजियम सर्किल पर पुल निर्माण, बीकानेर पश्चिम में आयुर्वेदिक औषधालय और सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज व संबद्ध चिकित्सालयों के लिए यूरो साइंसेज भवन की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के अलावा चक 610-200 आरडी डूडी पेट्रोल पंप के सामने सत्तासर व जीवन सिंह की ढाणी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की भी घोषणा की।

श्री शर्मा ने मेघासर के संस्थापक वीर शिरोमणि मेघो जी की अष्टधातु निर्मित अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को मेघो जी के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रसेवा के पथ पर चलने की निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र को आत्मसात कर प्रदेश में हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया जा रहा है। किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को 6 हजार से बढ़ाकर प्रदेश में 9 हजार रुपये किया गया है। वहीं किसानों को बिजली बिलों में 61 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया गया है। राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना में पशुपालकों को 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण देने के साथ मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के माध्यम से 23 लाख से अधिक बीमा पॉलिसी की गई हैं और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 14 लाख साइकिलें और 46 हजार स्कूटी वितरित की गई हैं।

664 करोड़ के 74 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण:-

- 371 करोड़ रुपये से अधिक के पीएम कुसुम योजना के घटक-ए और सी के 47 सौर ऊर्जा संयंत्र।

- 105 करोड़ रुपये की लागत से एमडीआर पलाना से खाजूवाला, भूरासर से बल्लर व पूगल रोड से मकेरी सड़क का चौड़ाईकरण व नवीनीकरण।

- 24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 132 केवी जीएसएस लाइन।

- 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कृषि उपज मंडी समिति, बीकानेर में होंगे विकास कार्य।

- 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुकाम का नवीन भवन।

- 5 करोड़ रुपये की लागत से बीछवाल में मरुधरा बॉटनिकल गार्डन

- 4 करोड़ की लागत के भानीपुरा, 2 एडीएम, संतोष नगर, आसेरा, रूणीया बड़ा बास, कोटासर और दुसारणा पीपासरिया के उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन।


143 करोड़ के 16 विकास कार्यों का किया गया शिलान्यास:-

- 98 करोड़ रुपये की लागत से शेरुणा में 220 केवी जीएसएस व लाइन।

- 36 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बीकानेर विकास प्राधिकरण का नवीन कार्यालय भवन।

- 4.5 करोड़ रुपये की लागत से गजसुखदेसर, बगसेऊ, लीलका, रातडिया, बिदासरिया, जाखासर नया, रानेर और मिठडिया में उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन।

- कृषि उपज मंडी समिति बीकानेर में आंतरिक सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण।

- श्रीडूंगरगढ़ व नोखा में सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय भवन।

80वे स्वतंत्रता दिवस की शुभमंगलकामनाएं


Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस