Rajasthan News: 2027 में हो सकते हैं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले

Rajasthan News: 2027 में हो सकते हैं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले 


छोटा अखबार।

राजस्थान के लाखों तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित चल रहे थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को एक बेहद संकेत दिया है। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि आगामी जनवरी माह में एक सुदृढ़ और स्पष्ट तबादला नीति तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर ही प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण किए जाएंगे।

AI Photo

बीकानेर दौरे के दौरान संचार माध्यमों के प्रतिनिधियों से हुई बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि जयपुर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों से भजनलाल सरकार ने जो वादा किया था, सरकार उस पर पूरी तरह कायम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार अपने इस वादे को बहुत जल्द पूरा करने के लिए गंभीर है। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से तृतीय श्रेणी शिक्षक अपने गृह जिलों या मनपसंद स्थानों पर तबादले की मांग को लेकर राजधानी जयपुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार आंदोलन और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग में उच्च स्तर पर तबादलों का काम पहले ही सुचारू रूप से निपटाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि व्याख्याता, प्राचार्य, उप प्राचार्य और द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले पूरी पारदर्शिता के साथ किए जा चुके हैं। इन तबादला सूचियों के जारी होने के बाद विभाग को शिक्षकों से जो भी आपत्तियां या परिवेदनाएं प्राप्त हुई थीं, उनका भी समय रहते उचित निस्तारण कर दिया गया है।

श्री दिलावर ने कहा कि उच्च पदों पर फेरबदल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सरकार का पूरा ध्यान तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों पर है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इन शिक्षकों की संख्या प्रदेश में बहुत अधिक है, इसलिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विसंगति से बचने के लिए सबसे पहले एक पारदर्शी और 'स्पष्ट तबादला नीति' का निर्माण किया जाएगा। यह नीति जनवरी महीने तक बनकर तैयार हो जाएगी और इसी के तहत आवेदन लेकर ट्रांसफर किए जाएंगे।तबादलों के साथ-साथ उन्होने राज्य के सरकारी स्कूलों में बुनियादी शिक्षा के स्तर को सुधारने और शिक्षकों की कमी को दूर करने को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कई सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इस कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार जल्द ही बड़े स्तर पर नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस कदम से न केवल बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि स्कूलों में शैक्षणिक स्तर भी मजबूत होगा।

80वे स्वतंत्रता दिवस की मंगलकामनाएं


Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस