Rajasthan News: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने क्लब अधिकारियों और महाविद्यालय प्राचार्यों के साथ किया संवाद

Rajasthan News: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने क्लब अधिकारियों और महाविद्यालय प्राचार्यों के साथ किया संवाद


छोटा अखबार।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को शासन सचिवालय स्थित एनआईसी मीटिंग हॉल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान के निर्वाचन साक्षरता क्लब अधिकारियों और महाविद्यालय प्राचार्यों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने, मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा महाविद्यालय स्तर पर निर्वाचन साक्षरता गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में ‘एक राज्य-एक चुनाव’, युवा मतदाता और निर्वाचन साक्षरता क्लब की भूमिका से संबंधित प्रस्तुतियां भी दी गईं। 

आयुक्त ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत नागरिक की आवाज है और युवाओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाती है। उन्होंने युवा मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने, सही और तथ्यपरक जानकारी के आधार पर मतदान का निर्णय लेने व अफवाह, प्रलोभन और दबाव से दूर रहकर अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने युवा मतदाताओं को अपने साथ-साथ परिवार और समुदाय के अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया। 

उन्होने कार्यक्रम में निर्वाचन साक्षरता क्लब को ‘कॉलेज से लोकतंत्र की प्रयोगशाला तक’ की अवधारणा के साथ प्रभावी बनाने पर जोर दिया और अधिकारियों व प्राचार्यों को महाविद्यालयों में मतदाता पंजीकरण, मतदान और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ मॉक पोल, भूमिका-अभिनय, क्विज और अन्य सहभागी गतिविधियां आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं अफवाह और भ्रामक जानकारी के स्थान पर तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराने व युवाओं के साथ संवाद के माध्यम से उनके प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान करने की आवश्यकता बताई। 

श्री सिंह ने इस दौरान महाविद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता, कविता पाठ, पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता व मतदाता जागरूकता रैली जैसी गतिविधियों के आयोजन पर भी जोर दिया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस सहित अन्य अवसरों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक और मतदान गीत जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं और आमजन तक मतदान का संदेश पहुंचाने का भी आह्वान किया।

राज्य निर्वाचन आयोग ने ईएलसी अधिकारियों और युवा मतदाताओं से महाविद्यालयों में आयोजित सार्थक निर्वाचन साक्षरता गतिविधियों के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने और आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को टैग करने की अपील की। जिससे निर्वाचन साक्षरता से जुड़ी गतिविधियों का संदेश अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाया जा सके। सभी ईएलसी क्लब अधिकारियों व प्राचार्यों के साथ राज्य निर्वाचन आयोग के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स का लिंक क्यूआर कोड के माध्यम से साझा किया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस