C M NEWS: हैदराबाद में मुख्यमंत्री ने निवेशकों को कहा 'पधारो म्हारो देस'

C M NEWS: हैदराबाद में मुख्यमंत्री ने निवेशकों को कहा 'पधारो म्हारो देस' 


छोटा अखबार।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राजस्थान अब पारंपरिक खेती के दायरे से बाहर निकलकर एग्रीटेक और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में 'सुनहरे अवसरों की भूमि' बन चुका है। शुक्रवार को हैदराबाद में 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026' (GRAM-2026) के तहत आयोजित इन्वेस्टर्स मीट को संबोधित करते हुए उन्होंने दुनिया भर के निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने 'पधारो म्हारो देस' का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान में कृषि पैदावार की विविधता के कारण प्रसंस्करण उद्योग (Processing Units), कोल्ड चेन, स्पाइस पार्क और कृषि आधारित उद्योगों में निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य राजस्थान को वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स और एग्री-बिजनेस का एक ग्लोबल केंद्र बनाना है।

हैदराबाद की तकनीक और नवाचार की सराहना करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि यहाँ का "लैब टू लैंड" मॉडल राजस्थान के लिए प्रेरणादायी है। हैदराबाद आज आईटी और एग्री इनोवेशन का प्रमुख केंद्र है, जहाँ ड्रोन टेक्नोलॉजी, प्रिसिजन फार्मिंग और फूड प्रोसेसिंग का इकोसिस्टम विकसित हो रहा है। राजस्थान सरकार इसी तर्ज पर अपने कृषि भविष्य को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि GRAM-2026 एक ऐसा मंच है, जो निवेशकों और स्टार्टअप्स के लिए विकास के बड़े द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार निवेशकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। हम चाहते हैं कि निवेशक राजस्थान की इस विकास यात्रा के सहभागी बनें।"इस दौरान उन्होंने राज्य की नई नीतियों और सुगम निवेश वातावरण की भी चर्चा की, जिससे राजस्थान को कृषि आधारित उद्योगों के लिए देश का सबसे पसंदीदा राज्य बनाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस