Rajasthan News: राजस्थान में पुलिस का दो दिवसीय अभियान: 47 हजार वाहनों की जांच, 274 अपराधी गिरफ्तार

Rajasthan News: राजस्थान में पुलिस का दो दिवसीय अभियान: 47 हजार वाहनों की जांच, 274 अपराधी गिरफ्तार


छोटा अखबार।

महानिदेशक पुलिस (DGP) राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर राजस्थान पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए गए दो दिवसीय सघन नाकाबंदी अभियान से अपराधियों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने राज्यभर में कुल 810 नाकाबंदी पॉइंट्स स्थापित कर 47 हजार से अधिक वाहनों की सघन चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान विभिन्न आपराधिक धाराओं में 274 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) वी के सिंह ने बताया कि इस अभियान को दो चरणों में योजनाबद्ध तरीके से चलाया गया। पहले चरण में शनिवार, 16 मई को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक भरतपुर, उदयपुर और कोटा रेंज के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी की गई। इसके बाद दूसरे चरण में रविवार, 17 मई को तड़के 3 बजे से सुबह 6 बजे तक बीकानेर, जोधपुर और जयपुर रेंज में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अभियान के दौरान कुल 24,573 दोपहिया और 22,531 चौपहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर सख्त शिकंजा कसा गया। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत कुल 11,504 चालान और अन्य कार्रवाइयां कीं।

नियम तोड़ने वालों में सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 1,667 लोगों पर हुई। इसके अलावा, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वाले 1,484 लोगों, फर्जी या बिना नंबर प्लेट के घूम रहे 1,438 संदिग्ध वाहनों और शीशों पर काली फिल्म लगाने वाले 1,017 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया। पुलिस ने सड़क हादसों को रोकने के लिए शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 757 चालकों को पकड़ा और गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहे 191 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की। पुलिस की इस मुस्तैदी से प्रदेश में अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के हौसले पस्त नजर आए।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस