Rajasthan News: भिवाड़ी में माता बनी कुमाता, 8 महीने की मासूम बेटी को पिलाया तेजाब

Rajasthan News: भिवाड़ी में माता बनी कुमाता, 8 महीने की मासूम बेटी को पिलाया तेजाब 


छोटा अखबार।

राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी के कैप्टन चौक इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी मां पर अपनी ही आठ महीने की दुधमुंही बच्ची को कथित तौर पर तेजाब पिलाने का गंभीर आरोप लगा है। इस खौफनाक कदम के बाद मासूम बच्ची की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उसे अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

काम पर गया था पिता, घर में अकेली थी मां—

मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से डीग जिले का रहने वाला मोहित अपनी पत्नी और आठ महीने की बेटी के साथ कैप्टन चौक क्षेत्र में रहता है। घटना के वक्त मोहित अपने काम पर गया हुआ था। घर में सिर्फ मां और उसकी मासूम बेटी ही मौजूद थीं। इसी दौरान मां ने कथित तौर पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और अपनी ही कलेजे के टुकड़े को तेजाब पिला दिया।

नाक और मुंह से बहने लगा खून—

तेजाब पेट में जाते ही मासूम बच्ची दर्द से बुरी तरह तड़प उठी। उसके जोर-जोर से रोने और चीखने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ ही देर में एसिड के असर के कारण बच्ची के नाक और मुंह से भारी ब्लीडिंग (खून बहना) शुरू हो गई। यह खौफनाक मंजर देखकर परिजनों और पड़ोसियों के होश उड़ गए।

पुलिस जांच में जुटी—

परिजनों ने आनन-फानन में लहूलुहान हालत में बच्ची को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत बेहद चिंताजनक है। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि एक मां ने आखिर किन परिस्थितियों और किस मानसिक तनाव में आकर अपनी ही बच्ची के साथ ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और हर कोई स्तब्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस