Rajasthan News: मतदान के लिए मिलेगा सवैतनिक अवकाश, श्रम आयुक्त ने ​किए आदेश जारी किए

Rajasthan News: मतदान के लिए मिलेगा सवैतनिक अवकाश, श्रम आयुक्त ने ​किए आदेश जारी किए

 

छोटा अखबार।

राजस्थान में नगरीय निकायों के आमचुनाव के लिए  आगामी 9 एवं 11 सितम्बर को मतदान होगा। इसको देखते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 (ख) के अनुसार मतदान के दिन किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जिसका नाम मतदाता सूची में है/ मतदान का अधिकार रखता है, को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाएगा। 

AI Photo

संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि  9 व 11 तारीख में से जिस तारीख को किसी क्षेत्र में मतदान होगा, वहां सवैतनिक अवकाश रहेगा। सम्बन्धित नगरीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के नियोजकों को उनके क्षेत्र में  सम्बंधित तारीख को संस्थान में कार्यरत सभी कामगारों (जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित है) को सवैतनिक अवकाश प्रदान करने हेतु विनिर्दिष्ट किया गया है। 

उन्होने कहा कि यदि कोई नियोजक उक्त प्रावधानों की अवहेलना करते हुए मतदान के दिन कर्मचारी को मताधिकार का उपयोग करने हेतु अवकाश नहीं देता है तो इसके लिए दण्डात्मक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी को तथ्यात्मक विवरण देते हुए अवगत कराया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस