Rajasthan News: पीसीपीएनडीटी टीम का जोधपुर में सफल डिकॉय आपरेशन, भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त एक आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan News: पीसीपीएनडीटी टीम का जोधपुर में सफल डिकॉय आपरेशन, भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त एक आरोपी गिरफ्तार

 

छोटा अखबार।

राज्य पीसीपीएनडीटी टीम ने जोधपुर में एक बड़े डिकॉय ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बनाड रोड स्थित सागर क्लीनिक में पोर्टेबल मशीन से अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण करते आरोपी ओमाराम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही काम में ली गई पोर्टेबल मशीन, मोबाइल एवं भ्रूण लिंग परीक्षण के एवज में लिए गए 50 हजार के हू-ब-हू नोट बरामद कर लिए हैं। मिशन निदेशक डॉ. जोगाराम ने बताया कि आरोपी के निजी नर्सिंग होम पर पिछले लंबे समय से निगरानी रखी जा रही थी। आरोपी द्वारा जोधपुर के बनाड रोड पर नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा था। सूचना पुख्ता करने के बाद परियोजना निदेशक पीसीपीएनडीटी श्रीमती सोनल मीणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजली अजीत जोरवाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

AI Photo

मिशन निदेशक ने बताया कि आरोपी ने डिकॉय गर्भवती महिला को पहले पावटा बुलाया। इसके बाद अपनी स्कॉर्पियो गाडी में जोधपुर में अपने क्लीनिक ले गया। वहीं उन्होंने एक पोर्टेबल मशीन जो कि एक एप के माध्यम से मोबाइल से जुड़ी हुई थी, उससे सोनोग्राफी की। पीबीआई थाना पुलिस ने इशारा मिलते ही आरोपी ओमाराम को हिरासत में ले लिया। साथ ही आरोपी से भ्रूण लिंग परीक्षण के एवज में ली गयी 50 हजार रुपए की राशि, पोर्टेबल मोबाइल अल्ट्रासाउंड मशीन भी बरामद लिए हैं।

परियोजना निदेशक पीसीपीएनडीटी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित रूप से एक हैंडहोल्ड पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड प्रोब का इस्तेमाल करता था, जो तार के माध्यम से मोबाइल फोन से जुड़ जाता है। मोबाइल में मौजूद विशेष एप स्क्रीन का कार्य करती है और सामान्य सोनोग्राफी की तरह भ्रूण की तस्वीर दिखाई देती है। इस तरह के डिवाइस का चलन विदेशों में बहुत ज्यादा होता है। भारत देश में भ्रूण का लिंग परीक्षण करना और करवाना पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पूर्णतः प्रतिबंधित एवं दंडनीय अपराध है। इसके लिए प्रत्येक सोनोग्राफी मशीन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है जिसके साथ जीपीएस ट्रेकर लगा हुआ रहता है, जिससे  पूरी मॉनिटरिंग की जाती हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस