C M NEWS: धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास सरकार की प्राथमिकता -मुख्यमंत्री

छोटा अखबार।
मुख्यमंत्री निवास पर पाली जिले के चोटिला स्थित प्रसिद्ध श्री ओम बन्ना मंदिर को भूमि आवंटन मिलने की खुशी में एक भव्य आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंदिर ट्रस्ट और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने वर्षों से लंबित कानूनी बाधाओं को दूर कर मंदिर विस्तार के लिए जमीन आवंटन का मार्ग प्रशस्त किया है।
हेरिटेज वॉक-वे और बुनियादी ढांचा-
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान शौर्य, पराक्रम के साथ-साथ आस्था और विश्वास की पावन धरती है। यहाँ पग-पग पर आस्था धाम स्थित हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में विकास के अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। 'विकास भी, विरासत भी' के संकल्प के साथ प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों और प्राचीन मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए हेरिटेज वॉक-वे का निर्माण कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी धार्मिक नगरों में पानी और बिजली की पर्याप्त एवं निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।
युवाओं और किसानों का कल्याण-
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को दोहराते हुए कहा कि सरकार के मजबूत फैसलों से युवाओं और किसानों का वास्तविक कल्याण हो रहा है। रोजगार के नए अवसर सृजित करने और कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए नीतियां लागू की गई हैं। बजट प्रावधानों के जरिए स्थानीय रोजगार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

श्रद्धालुओं ने जताया आभार-
इस आभार कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत और ओम बन्ना के पुत्र पराक्रम वीर सिंह सहित राजपूत समाज व भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का साफा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर हृदय से आभार व्यक्त किया। इस निर्णय से वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी हर्ष का माहौल है।

Comments