Rajasthan News: किरण जान्दू ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में महिला विंग की कमान संभाली

Rajasthan News: किरण जान्दू ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में महिला विंग की कमान संभाली 


छोटा अखबार।

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद ने हनुमानगढ़ निवासी श्रीमती किरण जान्दू पत्नी अनिल जान्दू, न्यू सिविल लाइंस को प्रदेश संयोजक, महिला विंग नियुक्त किया है। संगठन के सिविल लाइंस, दिल्ली स्थित कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र को संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रामावतार पलसानियां और राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ‘दाँतल’ की स्वीकृति प्राप्त है।

 नई जिम्मेदारी के साथ किरण जान्दू प्रदेशभर में महिला विंग को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में काम करेंगी। बालिका शिक्षा, महिला सम्मान, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जागरूकता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगे। संगठन का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर समाज को संगठित और मजबूत करना है। इस नियुक्ति पर किरण जान्दू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज की वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। उनका प्रयास रहेगा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के अवसर मिलें और वे समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि “इस जिम्मेदारी को मैं पद नहीं, समाजसेवा का अवसर मानती हूं। महिलाओं की एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और इसी भावना के साथ पूरी निष्ठा से काम करूंगी।”

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस