Rajasthan News: प्रदेश में इंटीग्रेटेड एप्रोच से निखरेगी खेल प्रतिभाएं, प्रदेश को मिलेंगे स्पोर्ट्स स्टार
Rajasthan News: प्रदेश में इंटीग्रेटेड एप्रोच से निखरेगी खेल प्रतिभाएं, प्रदेश को मिलेंगे स्पोर्ट्स स्टार
छोटा अखबार।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के खेल क्षेत्र के लिए इसे एक बड़ा अवसर मानते हुए स्कूल स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान से लेकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता बनाने तक की एकीकृत व्यवस्था विकसित करने की विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके लिये केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक देश में 29 हजार 54 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ नए खेलो इंडिया कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है।इस कार्ययोजना के तहत खेलों इंडिया सेंटर्स, फीडर स्कूल्स और उत्कृष्ट विद्यालयों को एकीकृत करते हुए ग्रासरूट स्तर पर प्रतिभा की पहचान, उनके प्रशिक्षण और विकास को प्रभावी बनाया जाएगा। इससे ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में उपलब्ध प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से ही उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण उपलब्ध हो सकेगा।
![]() |
| AI Photo |
राज्य में उपलब्ध खेल परिसंपत्तियों का आधुनिकीकरण और बेहतर उपयोग सुनिश्चित करते हुए उच्च प्रदर्शन केंद्र विकसित किए जाएंगे। को विकसित किया जाएगा और खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर पर ही सही प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए शारीरिक शिक्षकों व प्रशिक्षकों के वैज्ञानिक और मानकीकृत प्रशिक्षण को बढ़ाया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान के साथ-साथ उनके प्रशिक्षण को मजबूत बनाया जा सके।
आधुनिक खेलों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्पोर्ट्स साइंस, न्यूट्रिशन, मेडिसिन और टेक्नोलॉजी को खिलाड़ियों के लिए विकास प्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा। वही प्रदेश के एकीकृत स्पोर्ट्स डेटा और एथलीट टेकिंग सिस्टम को राष्ट्रीय खेलो इंडिया डिजिटल इको सिस्टम से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों की प्रतिभा, प्रशिक्षण, प्रदर्शन और प्रगति से संबंधित डेटा का प्रभावी उपयोग किया जा सके।
राजस्थान अपनी खेल प्रतिभा, मौजूदा खेल सुविधाओं और पदक संभावनाओं के आधार पर प्राथमिकता वाले खेलों की पहचान कर उनमें संसाधनों को केंद्रित करेगा। इसके माध्यम से ‘हाई परफोर्मेंस टू—मेडल’ मॉडल विकसित किया जाएगा जिसमें प्रतिभा की पहचान से लेकर उच्च प्रदर्शन और पदक जीतने तक प्रत्येक चरण को संस्थागत सहयोग मिलेगा।
.jpg)
Comments