Ajmer News: अजमेर में स्कूल की दीवार गिरने से दबी 5 गाड़ियां, सोते हुए ड्राइवर की बची जान

Ajmer News: अजमेर में स्कूल की दीवार गिरने से दबी 5 गाड़ियां, सोते हुए ड्राइवर की बची जान


छोटा अखबार।

अजमेर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है और शनिवार सुबह से ही शहर समेत आस-पास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। जानकार के अनुसार लगातार हो रही बारिश के दौरान आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के व्यस्ततम इलाके प्लाजा सिनेमा रोड स्थित आर्य पुत्री बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक पुरानी दीवार भरभराकर ढह गई।हादसा के समय दीवार के पास खड़ी पर्यटकों की पांच गाड़ियां मलबे के नीचे दब गईं। हालांकि, हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे प्लाजा सिनेमा रोड पर अचानक एक जोरदार धमाके के साथ आर्य पुत्री स्कूल की दीवार गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दीवार गिरने से चारों तरफ मलबा फैल गया। दीवार के सहारे पार्क की गई सभी 5 कारें मलबे के पत्थरों और ईंटों के नीचे दब गईं, जिससे गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

जानकारों के अनुसार प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण लगातार हो रही बारिश को माना जा रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, इसके पीछे एक तकनीकी कारण भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूल की दीवार के पास लगे एक बिजली के खंभे में तेज बारिश के कारण करंट आ गया था। शॉर्ट सर्किट और करंट के अत्यधिक दबाव की वजह से दीवार में अचानक दरार आ गई। बारिश के पानी से पहले से ही सीलन खा चुकी यह दीवार करंट के झटके को बर्दाश्त नहीं कर सकी और कुछ ही मिनटों में भरभराकर  ढह गई।

हादसे में सबसे चौंकाने वाली और राहत भरी खबर एक गाड़ी के ड्राइवर से जुड़ी रही। हादसे के वक्त मलबे की चपेट में आई गाड़ियों में से एक कार के अंदर ड्राइवर सो रहा था। जैसे ही दीवार गिरी वैसे हि एक जोरदार आवाज हुई और मलबा गाड़ी के ऊपर आ गिरा। मलबे के गिरते ही ड्राइवर की आंख खुल गई। गाड़ी की छत मलबे के वजन से पिचक चुकी थी, लेकिन सूझबूझ दिखाते हुए ड्राइवर बिना वक्त गंवाए घबराते हुये तुरंत गाड़ी के गेट से बाहर निकल आया। बाहर खड़े लोग भी ड्राइवर को सुरक्षित देखकर दंग रह गए।

बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियां महाराष्ट्र और गुजरात पासिंग नंबरों की हैं। ये सभी पर्यटक अजमेर और पुष्कर घूमने के लिए आए हुए थे। हादसे के वक्त सभी पर्यटक स्कूल के सामने स्थित एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। होटल प्रबंधन के पास खुद की पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मजबूरी में पर्यटकों को अपनी कारें रात के समय स्कूल की दीवार के पास सड़क किनारे कतार में लगानी पड़ी थीं।

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले सुरक्षा घेरा बनाया ताकि कोई और इसकी चपेट में न आए। इसके बाद क्रेन और जेसीबी मशीनों को मौके पर बुलवाया गया। मलबे में दबी कारों को बाहर निकालने और मलबे को सड़क से साफ करने का काम शुरू किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर में पिछले 24 घंटों में 24 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिससे तापमान में भी भारी गिरावट आई है। प्रशासन ने पुराने और जर्जर भवनों के पास गाड़ियां न खड़ी करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस