Shivratri News: शास्त्रो के अनुसार शिवरात्रि की एक रात पहले जरूरतमंद को दान दें

Shivratri News: शास्त्रो के अनुसार शिवरात्रि की एक रात पहले जरूरतमंद को दान दें  


छोटा अखबार।

इस दिन अपनी यथाशक्ति अनुसार दान अवश्य करे| शिवरात्रि की एक रात पहले किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को चीनी, चावल, घी, सफ़ेद वस्त्र, तिल, और धन का दान करे| शास्त्रो में ऐसा माना गया है कि इस दिन किए गए दान से सभी जन्मो के पापो का नाश होता है, पितरो का उद्धार होता है और अक्षय पुण्यो की प्राप्ति होती है| इस दिन किये गए अनाज के दान से सुख समृद्धि, चीनी और घी के दान से मान सम्मान, ऐश्वर्य और पारिवारिक सुख, तिल के दान से आरोग्य, दीर्घायु एवं धन के दान से आकस्मिक आपदाओ से रक्षा होती है|

1. अगर आप बाबा भोले से अपनी मनवांछित इच्छा पूरी करवाना चाहते है तो इस दिन बिल्व पत्र के वृक्ष की पूजा करे| उन्हें जल चढ़ाये और उन्हें धुप और अगरबत्ती भी अवश्य करे| इससे भोले बाबा आपकी हर इच्छा पूर्ण करेगे क्योंकि भगवान शिव को बिल्व बहुत ही प्रिय है|

2. घर में हर कोई बीमार है या एक ठीक होता है तो दूसरा बीमार हो जाता है तो इस उपाय को अवश्य इस्तेमाल करे| महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले नाथ की पुरे विधि विधान से पूजा करे और पूजा उपरांत महामृत्युंजय मंत्र का पाठ ११ बार करे और हर रोज एक माला का पाठ करे| अगर आप शिव मंदिर जा कर मंत्र का जाप करेगे तो बहुत अच्छा होगा|

3. वैवाहिक जीवन सुखमय चले इसके लिए शिवरात्रि के दिन इस उपाय को अवश्य करे| भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना के बाद किसी भी सुहागिन को सुहाग का सारा सामान जैसे कि लाल बिंदिया, लाल चुड़िया और लाल साड़ी आदि उपहार स्वरूप दे| इस उपाय के करने से भगवान भोले नाथ और माँ गौरा की असीम कृपा से आपका वैवाहिक जीवन लम्बा और सुखमय चलेगा|

4. महाशिवरात्रि का दिन अपने शत्रुओ से छुटकारा पाने का सब से बढ़िया दिन है| अगर आप किसी भी तरह के कोर्ट कचहरी और मुकदमो में फंसे हुए है तो इस दिन ज्यादा से ज्यादा रुद्राष्टक का पाठ करे| इसके करने से शत्रु का नाश होगा और मुकदमो में जीत हासिल होगी|

5. अगर आपके मन में कोई विशेष कामना है जो आप चाहते है कि पूरी हो तो महाशिवरात्रि के दिन २१ बिल्व पत्र ले और उन पर सफ़ेद या पीले चन्दन से ॐ नमः शिवाय लिखकर भोगवान भोले नाथ को अर्पित करदे और साथ ही उनको एकमुखी रुद्राक्ष भी अर्पित करे| आपकी हर मनोकामना पूरी होगी और सुख और शांति मिलेगी|

6. अगर कोई काल सर्प दोष से पीड़ित है तो महाशिवरात्रि का दिन ऐसा दिन है जिसमे कि काल सर्पदोष से छुटकारा मिल सकता है| इसके लिए ये उपाय करे| इस दिन शिव मंदिर जाये| शिवलिंग पर चांदी या तांबे का नाग चढ़ाये और फिर उसकी पूजा करे| पूजा करते वक़्त अपने पितरो का भी ध्यान धरे और भगवान भोले नाथ से कालसर्प के दोष की मुक्ति की प्रार्थना करे और नागदेवता को बड़ी श्रद्धापूर्वक बहते हुई पानी में विसर्जित करदे|500 शब्दों में लेख लिखो

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस