Jaipur News: भांकरोटा में हाई-प्रोफाइल कैसीनो का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार

Jaipur News: भांकरोटा में हाई-प्रोफाइल कैसीनो का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार


छोटा अखबार।

राजधानी के भांकरोटा थाना इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आलीशान विला में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ रैकेट और कैसीनो का पर्दाफाश किया है। जयपुर आयुक्तालय की भांकरोटा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त छापेमारी कर मौके से 16 रईसजादों को गिरफ्तार किया है।

AI PHOTO
गुप्त सूचना पर विला में दबिश—

डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि 'एम्प्रेस ग्रीन्स' स्कीम स्थित विला नंबर 5 में बड़े स्तर पर अवैध जुआ खेला जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने पूरी तैयारी के साथ विला की घेराबंदी की और अचानक छापेमारी की। विला के भीतर का नजारा देखकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। वहां कैसीनो की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं के बीच ताश के पत्तों और प्लास्टिक कॉइन्स के जरिए लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था।

भारी मात्रा में कैश और लग्जरी गाड़ियां बरामद—

पुलिस को देखते ही विला में अफरा-तफरी मच गई और जुआरियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जाप्ते ने सभी मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकद राशि, ताश की गड्डियां, कैसीनो कॉइन्स, मोबाइल फोन और कई लग्जरी वाहन बरामद किए हैं।

बड़े नेटवर्क के तार जुड़े होने की आशंका—

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इस रैकेट में शहर के कई रसूखदार लोग शामिल थे, जो आलीशान विला को सुरक्षित ठिकाना मानकर यहां जुआ खेलने आते थे। पुलिस अब विला के मालिक और इस रैकेट के मुख्य सरगना की भूमिका की जांच कर रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस रैकेट के तार अन्य राज्यों या अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजों से तो नहीं जुड़े हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस