Jaipur News: जयपुर के जवाहर सर्किल में बनेगा आधुनिक रोज गार्डन और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
Jaipur News: जयपुर के जवाहर सर्किल में बनेगा आधुनिक रोज गार्डन और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
छोटा अखबार।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के "हरियालो राजस्थान" अभियान को सफल बनाने की दिशा में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जवाहर सर्किल में रोज गार्डन और आधुनिक नर्सरी विकसित की जाएगी। इस कार्य के लिए निविदाएं जारी किए जा चुके हैं।
जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि लगभग 4,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में एक आकर्षक रोज गार्डन विकसित किया जाएगा, जिसमें कुल 4,000 गुलाब लगाए जाएंगे। इनमें 3,000 विभिन्न रंगों के ग्राफ्टेड (मल्टीकलर) गुलाब और 1,000 देशी गंगानगर गुलाब शामिल होंगे। यह रोज गार्डन शहरवासियों व पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा और जवाहर सर्किल की प्राकृतिक सुंदरता में और वृद्धि करेगा।
उन्होंने बताया कि यहॉ 4,000 वर्गमीटर क्षेत्र में एक आधुनिक नर्सरी भी विकसित की जाएगी। इस नर्सरी में 32 विभिन्न प्रजातियों के लगभग 3,000 पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें 2,000 सजावटी पौधे और 1,000 फलदार पौधे शामिल होंगे। नर्सरी का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण पौधों का संरक्षण, संवर्धन व शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के प्रयासों को मजबूती प्रदान करना है।
जवाहर सर्किल में विकसित होगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स—
जवाहर सर्किल में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा, जो शहरवासियों को खेल और फिटनेस की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे युवाओं व उभरती खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलेगा। जयपुरवासियों को स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली के लिए अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और जवाहर सर्किल क्षेत्र के विकास को भी नई पहचान मिलेगी।

Comments