Elections 2026: देश में अप्रैल महीने चार राजनैतिक कवायद को लेकर चर्चा, अटकलें -कयासों का बाजार गर्म

Elections 2026: देश में अप्रैल महीने चार राजनैतिक कवायद को लेकर चर्चा, अटकलें -कयासों का बाजार गर्म 


छोटा अखबार।

बिहार में नीतीश कुमार की जगह भाजपा का अगला मुख्यमंत्री कब-कौन ! बंगाल में ममता बनर्जी का राजनैतिक किला भाजपा  ढ़हा देंगे - की नहीं- भवानीपुर में भाजपा उम्मीदवार सुबोधु अधिकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हरा पायेंगे कि नही!! देश अकेले बचे वामपंथी सत्तारूढ़ प्रदेश केरल मे कांग्रेस आयेगी की नहीं! बंगाल में अमित शाह और केरल में कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल की प्रतिष्ठा दांव पर!! 

AI Photo

नितीश कुमार के 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद की शपथ ग्रहण करेंगे, 11 अप्रैल को नितिश कुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे, 12 अप्रैल को नितिश कुमार दिल्ली से पटना लौट कर मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देंगे।16 से20 अप्रैल तक पटना में बिहार एनडीए गठबंधन दलों के विधायको की बैठक में मुख्यमंत्री पद पर नेता का चयन , फिर भाजपा मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह आयोजित होने की राजनैतिक गलियारों में सुगबुगाहट हैं। चर्चा में भाजपा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार। वहीं भाजपा राजनैतिक गलियारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री, बिहार एमएलसी विधायक संघनिष्ठ संजय पासवान के यूवा सुपुत्र भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान के नाम की खुसर-पुसर भी है। बिहार भाजपा में दलित समुदाय में प्रमुख संघनिष्ठ परिवार के  अम्बेडकर विचार धारा के हिन्दू वादी यूवा नेता गुरु प्रकाश पासवान पटना विश्वविद्यालय में विधि विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं। आपकों याद हैं कि नहीं? लोकसभा चुनाव 2014 में बिहार में जदयू के खराब नतीजे - प्रदर्शन पद नितिश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर जदयू के दलित समुदाय नेता विधायक जीतन राम मांझी को म ई 2014 में मुख्यमंत्री बनाया था। बिहार राजनैतिक गलियारों की एकबात और कांग्रेस के 6 में 4 विधायक के पाला बदल कर भाजपा में जाने, एक दो राजद विधायको के जदयू का दामन थामने की सुगबुगाहट हैं। गुजरे महीनों में बिहार कांग्रेस के तीन विधायकों ने पार्टी बैठको से किनारा कर सार्वजनिक रूप से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना ओर दिल्ली कार्यक्रम में शामिल हुए थे।पिछले महीने बिहार राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीन ओर राजद का एक विधायक ने मतदान में भाग नहीं लेकर मतदान नहीं किया था। अगर यह सच हुआ तो बिहार में भाजपा बहुमत के नजदीक तथा जदयू एवं इंडिया गठबंधन दल मिल कर भी एनडीए गठबंधन विधायको की संख्या से  बिहार में आगे नहीं निकल रह पायेगी।

✍️ भूपेन्द्र ओझा वरिष्ठ पत्रकार

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस