Rajasthan News: कलयुगी बेटी ने अनुकंपा नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में कराई मां की हत्या, ताऊ सहित 7 गिरफ्तार
Rajasthan News: कलयुगी बेटी ने अनुकंपा नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में कराई मां की हत्या, ताऊ सहित 7 गिरफ्तार
छोटा अखबार।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटी ने सरकारी अनुकंपा नौकरी और जायदाद के लालच में अपनी ही सगी मां की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बेटी, उसके ताऊ और वारदात को अंजाम देने वाले सुपारी किलर्स सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
![]() |
| आरोपी बेटी |
जयपुर (पूर्व) की पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि मृतका नीरज शर्मा की हत्या की मुख्य मास्टरमाइंड उसकी अपनी बेटी आयुषी है। आयुषी ने अपनी मां को रास्ते से हटाने के लिए अपने जेठ (ताऊ) मोहन स्वरूप और चचेरे भाई बलराम के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग की थी। इस मर्डर को अंजाम देने के लिए बदमाशों को करीब 7 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। साजिश के तहत सुपारी किलर्स ने वारदात को एक हादसा दिखाने के लिए नीरज शर्मा को तेज रफ्तार कार से जोरदार टक्कर मारी, जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस की शुरुआती जांच में मृतका के भाई ने इस घटना पर शक जताया, जिसके बाद पुलिस ने गहनता से तफ्तीश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ के बाद इस खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने आरोपी बेटी आयुषी और उसके ताऊ मोहन स्वरूप के अलावा सुपारी लेकर हत्या करने वाले पांच अन्य शार्प शूटरों/बदमाशों को दबोच लिया है। हालांकि, आयुषी के ताऊ का लड़का बलराम फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है और फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है कि कैसे चंद रुपयों और नौकरी के लिए एक बेटी ही अपनी मां की जान की दुश्मन बन गई।

Comments