Rajasthan News: राजस्थान की आंगनबाड़ियों में 8 जुलाई को होगी 'गोदभराई

Rajasthan News: राजस्थान की आंगनबाड़ियों में 8 जुलाई को होगी 'गोदभराई  


छोटा अखबार।

राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के समेकित बाल विकास सेवाएँ निदेशालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने पोषण अभियान के अंतर्गत जुलाई, अगस्त और सितम्बर 2026 में प्रदेशभर में समुदाय आधारित कार्यक्रम आयोजित करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कुपोषण मुक्त राजस्थान के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश की सभी आंगनबाड़ियों में प्रत्येक माह थीम आधारित 2 सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आमजन को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

AI Photo

निदेशक मालावत ने बताया कि आगामी महीनों के लिए विस्तृत कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इसकी शुरुआत 8 जुलाई को 'गोदभराई/प्रवेशोत्सव' के आयोजन के साथ हो रही है। इसके बाद 22 जुलाई को 'क्षेत्रीय भोजन दिवस' मनाया जाएगा। इस विशेष दिन पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्थानीय खाद्य सामग्री से बने व्यंजनों और उनके निर्माण की स्वास्थ्यवर्धक विधियों का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा।

इसी तरह, अगस्त महीने में भी दो बड़े आयोजन होंगे। आगामी 11 अगस्त को 'सुपोषण दिवस' मनाया जाएगा, जबकि 25 अगस्त को 'जन स्वास्थ्य संदेश दिवस' का आयोजन होगा। इस दिन आमजन को हाथ धोना, स्वच्छ पेयजल का उपयोग और पौष्टिक भोजन अपनाने जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े संदेश दिए जाएंगे।

निदेशक ने आगे बताया कि सितम्बर 2026 में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। आगामी 9 सितम्बर को पुनः 'गोदभराई/प्रवेशोत्सव' और 23 सितम्बर को 'क्षेत्रीय भोजन दिवस' का आयोजन कर स्थानीय समुदायों को जोड़ा जाएगा। विभाग की इस अनूठी पहल से ग्रामीण और शहरी स्तर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस