Ajmer News: अजमेर डिस्कॉम ने आयोजित किया प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लिए बैंक लोन मेला

Ajmer News: अजमेर डिस्कॉम ने आयोजित किया प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लिए बैंक लोन मेला


छोटा अखबार।

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा प्रबंध निदेशक डॉ भंवरलाल के निर्देश पर प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के इच्छुक उर्जादाताओ के लिए बुधवार को विद्युत भवन, पंचशील नगर, अजमेर में बैंक लोन मेले का आयोजन किया गया। लोन मेले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित कई राष्ट्रीयकृत बैंकों और निजी बैंकों के अधिकारियों ने भाग लेकर ऊर्जा दाताओं को ऋण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और ऋण आवेदनों की प्रक्रिया प्रारंभ की। योजना में रुचि रखने वाले अनेक व्यक्तियों ने बैंक ऋण के लिए आवेदन किए।

इस दौरान पर झुंझुनूं से आए सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि उन्होंने 2 मेगावाट के 3 संयंत्र (कुल क्षमता 6 मेगावाट) के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की तैयारी कर ली है और इसके लिए आवश्यक बैंक ऋण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैंक अधिकारियों व अजमेर डिस्कॉम के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना किसानों के लिए आय का नया और स्थायी स्रोत बन रही है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी योजना के लिए केंद्र सरकार का भी आभार व्यक्त किया।

अधीक्षण अभियंता (सोलर) ने बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत अब तक 381 सौर ऊर्जा संयंत्र, कुल 680 मेगावाट क्षमता के, सफलतापूर्वक कमीशन किए जा चुके हैं। उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना आमजन व किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है, जिससे कृषि के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर प्राप्त होता है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस