Panjab News: यौन उत्पीड़न की अफवाह से सुलग उठा फगवाड़ा का LPU कैंपस, 10 दिनों के लिए कक्षाएं स्थगित

Panjab News: यौन उत्पीड़न की अफवाह से सुलग उठा फगवाड़ा का LPU कैंपस, 10 दिनों के लिए कक्षाएं स्थगित


छोटा अखबार।

पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न और आत्महत्या की अफवाहों के बाद हालात तनावपूर्ण और हिंसक हो गए हैं। शनिवार आधी रात को शुरू हुआ छात्रों का गुस्सा रविवार को भी शांत नहीं हुआ और देखते ही देखते पूरे कैंपस सहित आसपास के इलाके में भारी उपद्रव देखने को मिला। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख प्रशासन ने फौरन कदम उठाते हुए यूनिवर्सिटी और उसके आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने 28 सितंबर से अगले 10 दिनों के लिए नियमित कक्षाएं स्थगित करने का बड़ा फैसला लिया है।

घटनाक्रम की शुरुआत शनिवार देर रात करीब 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज से हुई, जिसमें दावा किया गया कि गर्ल्स हॉस्टल की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया है। इस मैसेज के फैलते ही हजारों की संख्या में आक्रोशित छात्र और छात्राएं सड़कों पर उतर आए। गुस्से से छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर की इमारतों में जमकर तोड़फोड़ की और कैंपस के कुछ हिस्सों में आग लगा दी। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ भी छात्रों की तीखी नोकझोंक हुई।

कैंपस के भीतर बवाल काटने के बाद प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। रविवार दोपहर जब पुलिस बल ने सड़क से जाम हटाने और रास्ता खाली कराने का प्रयास किया, तो भीड़ उग्र हो गई। छात्रों ने पुलिस पर भारी पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसक झड़प में कई पुलिस के जवानों के घायल होने के समचार है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

छात्रों के बढ़ते दबाव और आक्रोश को देखते हुए पंजाब पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच के लिए एक सात सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

एक तरफ जहां छात्र इंसाफ की मांग को लेकर अड़े हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को महज एक अफवाह बताया है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में इस तरह की किसी भी पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और स्थानीय पुलिस की ओर से छात्रों और आम जनता से लगातार शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की जा रही है। फिलहाल कैंपस और हाईवे के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस