Rajasthan News: जयपुर में SC-ST युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग और कंप्यूटर ट्रेनिंग शुरू, मिलेगा ₹1000 का स्टाइपेंड
Rajasthan News: जयपुर में SC-ST युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग और कंप्यूटर ट्रेनिंग शुरू, मिलेगा ₹1000 का स्टाइपेंड
छोटा अखबार।
भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के नेशनल करियर सर्विस सेंटर (NCSC) ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। केंद्र द्वारा संचालित 'स्पेशल कोचिंग स्कीम' के तहत 12वीं पास आशार्थियों के लिए ग्रुप-सी (Group-C) परीक्षाओं की कोचिंग और नाईलिट (NIELIT) के माध्यम से विभिन्न कंप्यूटर कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
![]() |
| AI Photo |
योजना के तहत मिलने वाले मुख्य लाभ—
प्रशिक्षण कोर्सेज: ग्रुप-सी परीक्षा कोचिंग, कंप्यूटर 'ओ' लेवल सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण, कंप्यूटर हार्डवेयर मेंटेनेंस (CHM) और कंप्यूटर अवधारणाओं पर पाठ्यक्रम (CCC)।
स्कॉलरशिप: प्रशिक्षण के दौरान 80 प्रतिशत या उससे अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों को ₹1000 प्रतिमाह स्कॉलरशिप दी जाएगी।
निःशुल्क सामग्री: चयनित अभ्यर्थियों को किताबें और स्टेशनरी पूरी तरह मुफ्त दी जाएगी।
प्रमाण पत्र: कोर्स पूरा होने और अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सभी को डिजिटल या भौतिक रूप से आधिकारिक प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
यहाँ करें संपर्क: इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अधिक जानकारी या आवेदन के लिए सोमवार से शुक्रवार (प्रातः 9:30 से सायं 6:00 बजे तक) इस पते पर संपर्क कर सकते हैं:
पता: नेशनल करियर सर्विस सेंटर जयपुर, ब्लॉक-बी, कमरा नंबर 131-132, ईएमआई कैंपस, झालाना सांस्थानिक क्षेत्र, झालाना, जयपुर - 302004
दूरभाष संख्या: 0141-2708915

Comments