Rajasthan News: प्री-एम्बेडेड ब्लॉक्स की नीलामी पर रहेगा फोकस, बंद खानें फिर से होंगी शुरू

Rajasthan News: प्री-एम्बेडेड ब्लॉक्स की नीलामी पर रहेगा फोकस, बंद खानें फिर से होंगी शुरू


छोटा अखबार।

राजस्थान में खनन गतिविधियों को तेज करने, रोजगार बढ़ाने और राजस्व वृद्धि के लिए माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) श्रीमती अपर्णा अरोरा ने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय के मंथन कक्ष में आयोजित खान एवं भूविज्ञान विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने राज्य में बंद पड़ी खानों में पुनः खनन कार्य शुरू कराने पर विशेष जोर दिया।

श्रीमती अरोरा ने बताया कि इस वर्ष राज्य में प्री-एम्बेडेड मेजर मिनरल के 10 ब्लॉकों और करीब 100 माइनर मिनरल प्लॉटों को तैयार कर नीलामी की कार्ययोजना बनाई गई है। प्री-एम्बेडेड ब्लॉकों की खासियत यह है कि इनमें सभी आवश्यक अनुमतियां पहले से ही प्राप्त कर ली जाती हैं, जिससे नीलामी के तत्काल बाद खनन कार्य शुरू किया जा सके। राजस्थान ने पिछले वित्तीय वर्ष में भी 8 प्री-एम्बेडेड मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी कर पूरे देश में अग्रणी स्थान हासिल किया था।

विभाग ने इस बार मेजर और माइनर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के लिए एक मासिक रोडमैप को अंतिम रूप दिया है। इसी रणनीति के तहत इतिहास में पहली बार अप्रैल माह में ही 9 मिनरल ब्लॉकों की सफल नीलामी की जा चुकी है। ACS ने विभागीय अधिकारियों को प्रोएक्टिव रोल निभाते हुए ब्लॉकों व प्लॉटों की तैयारी में तेजी लाने और खनिज क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों का विस्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस