Rajasthan News: साइबर ठगी के प्रयासों की शिकायत के लिए गृह मंत्रालय ने लॉन्च किया ‘TELL 14C चैटबॉट’

Rajasthan News: साइबर ठगी के प्रयासों की शिकायत के लिए गृह मंत्रालय ने लॉन्च किया ‘TELL 14C चैटबॉट’


छोटा अखबार।

साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने एक नई पहल की है। गृह मंत्रालय द्वारा व्हाट्सएप आधारित “TELL 14C चैटबॉट” (9319301930) प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा भी इस प्लेटफॉर्म को आमजन तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य स्तर पर विशेष अभियान चला रही है।

AI Photo

राजस्थान पुलिस ने शुरू किया अभियान—

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (साइबर क्राइम) राजस्थान, वीके सिंह ने बताया कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म विशेष रूप से उन मामलों के लिए तैयार किया गया है, जहां अपराधियों द्वारा साइबर ठगी का प्रयास (Attempt) तो किया गया, लेकिन सतर्कता के कारण व्यक्ति किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान से बच गया। आम तौर पर लोग वित्तीय नुकसान न होने पर ऐसे प्रयासों की रिपोर्ट नहीं करते हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद रहते हैं।

अब ऐसे मामलों में नागरिक व्हाट्सएप नंबर 9319301930 पर संदिग्ध कॉलर का नंबर, फर्जी यूआरएल/लिंक, स्क्रीनशॉट, सोशल मीडिया अकाउंट प्रोफाइल या चैट जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां सीधे साझा कर सकते हैं। इस डेटा के आधार पर पुलिस समय रहते तकनीकी और कानूनी कार्रवाई कर साइबर अपराधियों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर सकेगी।

श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि “TELL 14C चैटबॉट” केवल संदिग्ध साइबर गतिविधियों और ठगी के प्रयासों की रिपोर्टिंग के लिए है। यदि कोई व्यक्ति पहले ही साइबर ठगी का शिकार हो चुका है या उसे कोई वित्तीय नुकसान हुआ है, तो उसे तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस नंबर को अपने मोबाइल में सुरक्षित करें और सुरक्षित डिजिटल भारत बनाने में सहयोग दें।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस