राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा कई सालों का रिकॉर्ड

 राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा कई सालों का रिकॉर्ड


छोटा अखबार।

उत्तर भारत मे फरवरी की शुरुआत ही रूठे मौसम के साथ हुई है औऱ बीते एक हफ्ते से बेमौसमी तेज़ तपिश देखी जा रही है, जो मैदानी इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सबब बन चुकी है।

आज उत्तर भारत मे बड़े पैमाने पर तापमान 30℃ से ऊपर रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। राजस्थान के अधिकतर इलाकों, पश्चिमी व दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, बुंदेलखंड, पूर्वांचल व पश्चिमी उत्तर के कुछ इलाकों में पारा 30℃ को पार कर गया है। जैसलमेर की गर्मी ने आज फरवरी माह में 70 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। आज जैसलमेर में अधिकतम तापमान 37.5℃ रिकॉर्ड हुआ है। जो 27 फरवरी 1953 को दर्ज 37.8℃ वाले रिकॉर्ड के बाद सबसे ज्यादा तापमान है। इन 70 सालों के अंतराल में जैसलमेर में आजतक इतना अधिक तापमान फरवरी में कभी नही गया।

 वहीं अगर हम बाड़मेर की बात करें तो बाड़मेर में भी कल फरवरी माह की गर्मी ने 80 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाड़मेर में कल का अधिकतम तापमान 38.3 ℃ दर्ज हुआ था। जो 27 फरवरी 1943 को दर्ज 38.3℃ के बाद का सबसे अधिकतम तापमान है।

बाड़मेर में आज अधिकतम तापमान 38.0℃ रिकॉर्ड हुआ है जो 29 फरवरी 2016 के बाद इन 7 सालों में सबसे अधिक है। हालांकि ये रिकॉर्ड कल टूट चुका है।

यदि हम प्रदेश भर के तापमान की बात करें तो सीकर में 26 सालों का रिकॉर्ड टूट चुका है। सीकर का आज अधिकतम तापमान 33.0℃ रिकॉर्ड हुआ है, जो 26 फरवरी 1997 को दर्ज 34.4℃ के बाद सबसे अधिक है। वहीं भीलवाड़ा में पारा रिकॉर्ड तोड़ चुका है। भीलवाड़ा में आज 35.0℃ अधिकतम तापमान ने 18 सालों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। जो कि 28 फरवरी 2005 को दर्ज 35.0℃ के साथ मैच हो गया है। जोधपुर के फलौदी में भी पारा ऊंची-ऊंची छलांग लगा रहा है। जिसने आज पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। फलोदी में आज अधिकतम तापमान 37.8℃ रिकॉर्ड हुआ है। जोकि 25 फरवरी 2006 को दर्ज 39.0℃ के बाद सबसे ज्यादा है। जोधपुर में कल अधिकतम तापमान 36.9℃ रिकॉर्ड हुआ था। जो 8 साल बाद 24 फरवरी 2015 को रिकॉर्ड 36.9℃ के साथ मैच हुआ है। आज जोधपुर का अधिकतम तापमान 35.6℃ दर्ज किया गया है, जो 2017 के बाद का सबसे अधिक है।

बीकानेर में भी आज 15 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। बीकानेर में आज अधिकतम तापमान 36.0℃ रिकॉर्ड हुआ है। जो 29 फरवरी 2008 को दर्ज 36.1℃ के बाद फरवरी माह का सबसे अधिक तापमान है।अजमेर में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है जिसने 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अजमेर में आज अधिकतम तापमान 34.6℃ दर्ज किया गया है जोकि 29 फरवरी 2008 को रिकॉर्ड 34.8℃ के बाद 15 सालों में सबसे ज्यादा है।झुंझुनूं जिले में पारा रिकॉर्ड बना रहा है। झुंझुनूं के पिलानी ने पिछले 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिलानी में आज अधिकतम तापमान 33.9℃ रिकॉर्ड हुआ है, 28 फरवरी 2010 को दर्ज 34.2℃ के बाद सबसे ज्यादा है। चूरू में भी आज 2 साल बाद फरवरी में पारा सबसे ऊपर पहुँचा है। चूरू का एक अधिकतम तापमान 35.8℃ दर्ज हुआ है जो 26 फरवरी 2021 को रिकॉर्ड 36.1℃ के बाद सबसे ज्यादा है। 

मौसम विभाग के अनुसार बारिश की 10-12 दिनों तक कोई उम्मीद नहीं है। 

Comments

Popular posts from this blog

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

Chief Minister मुख्यमंत्री के विभाग डीआईपीआर में खेला

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस