Rajasthan News: अलवर में टैफे के विनिर्माण संयंत्र में डॉयट्स इंजन उत्पादन इकाई का उद्घाटन

Rajasthan News: अलवर में टैफे के विनिर्माण संयंत्र में डॉयट्स इंजन उत्पादन इकाई का उद्घाटन


छोटा अखबार।

राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सोमवार को अलवर में ट्रैक्टर्स एण्ड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'टैफे मोटर्स एण्ड ट्रैक्टर्स लिमिटेड' के विनिर्माण संयंत्र में 'डॉयट्स इंजन उत्पादन इकाई' का भव्य उद्घाटन किया। उत्पादन और विनिर्माण के क्षेत्र में टैफे मोटर्स और डॉयट्स एजी के बीच यह पहली ऐतिहासिक साझेदारी है।

समारोह को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार अपनी प्रगतिशील नीतियों और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के माध्यम से प्रदेश में उद्योग स्थापना के लिए एक बेहद अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी का परिणाम है कि राजस्थान देश-दुनिया में एक पसंदीदा मैन्युफेक्चरिंग केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

राइजिंग राजस्थान समिट से मिला औद्योगिक विकास को बल—

मंत्री ने बताया कि राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए व्यापक स्तर पर 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट' का आयोजन किया गया था। इस समिट में विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते हुए हैं। इस भारी-भरकम निवेश से प्रदेश में औद्योगिक विकास की रफ्तार को नई गति मिल रही है और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के लाखों नवीन अवसर सृजित हो रहे हैं।

किसानों का सशक्तिकरण और नवीन नीतियां—

कर्नल राठौड़ ने कृषि क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि टैफे नवाचार, कौशल विकास और विश्व स्तरीय तकनीक के माध्यम से भारत के किसानों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के विजन को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ाने के लिए 30 से अधिक नवीन नीतियां लागू की हैं। इन नीतियों में विशेष रूप से एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन, टैक्सटाइल, लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर जैसी भविष्योन्मुखी नीतियां शामिल हैं, जो राज्य के आर्थिक परिदृश्य को बदल रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस