C M NEWS: यमुना जल शेखावाटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव —मुख्यमंत्री

C M NEWS: यमुना जल शेखावाटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव —मुख्यमंत्री 


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि यमुना का जल शेखावाटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा, जिससे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले विकास, विरासत और विश्वास के मॉडल जिले के रूप में उभरेंगे। सोमवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउण्डेशन द्वारा ऐतिहासिक यमुना जल समझौते को लेकर आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प और समर्पण शेखावाटी के समग्र विकास की आधारशिला बन रहा है। उन्होंने कहा कि जल सुरक्षा से लेकर आधुनिक सड़क नेटवर्क, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तक प्रत्येक क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। वर्ष 1994 से करीब तीन दशक तक लंबित रहा यह मुद्दा अब साकार हो रहा है, जिससे क्षेत्र के करीब 75 लाख लोगों को स्थायी राहत मिलेगी। करीब 295 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिए 1917 क्यूसेक यमुना जल शेखावाटी अंचल तक पहुंचेगा। उन्होंने इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच यमुना जल से भरा कलश शेखावाटी अंचल को समर्पित किया।कार्यक्रम के दौरान नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इसे शेखावाटी के विकास का नया अध्याय बताया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इसे पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत को सच्ची श्रद्धांजलि कहा। वहीं, शेखावाटी फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय गोयल ने मुख्यमंत्री के इन भगीरथ प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा और फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार गोयल सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी तथा भारी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस