C M NEWS: प्रदेश में होगी दीपावली से पूर्व सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत

C M NEWS: प्रदेश में होगी दीपावली से पूर्व सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत 


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत जन सेवा अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार और सुशासन की भावना को सुदृढ़ करना, जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ किसानों, महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं से जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विकसित भारत-जन सेवा अभियान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक ली। उन्होंने अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और नागरिक सेवाओं की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचाने और जनभागीदारी को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ‘सेवा सेतु अभियान’ को तीन दिवस बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं व नागरिक सेवाओं का स्थानीय स्तर पर लाभ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से यह अभियान 28 सितंबर तक प्रदेशभर में संचालित होगा। इन शिविरों में योजनाओं की जानकारी, पंजीयन और लाभ वितरण के साथ नागरिक सेवाओं की प्रदायगी व लंबित प्रकरणों और परिवेदनाओं के निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए अधिकारियों को सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की प्रदायगी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम और उपचार के लिए आवश्यक तैयारियां करने सहित पर्याप्त दवाओं, संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित चिकित्सा अधिकारियों एवं कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

उल्लेखनीय है कि विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत प्रदेशभर में 12 प्रमुख कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें ‘आशीर्वाद का दीया’, रक्तदान शिविर, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्रसेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दीपावली से पूर्व सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत करने और स्थानीय शासन विभाग को शहरों में साफ-सफाई सहित आमजन से जुड़ी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए निर्देशित किया। वहीं उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी प्रदेशभर में बिजली की निर्बाध और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस