Rajasthan News: प्रदेश में सहकारिता मंत्री ने बेजुबान पशु-पक्षियों के लिये ‘परिंडा बांधो अभियान’ का किया शुभारम्भ

Rajasthan News: प्रदेश में सहकारिता मंत्री ने बेजुबान पशु-पक्षियों के लिये ‘परिंडा बांधो अभियान’ का किया शुभारम्भ 


छोटा अखबार।

भीषण गर्मी के इस दौर में बेजुबान पशु-पक्षियों को राहत देने के लिए राजस्थान के सहकारिता विभाग ने एक सराहनीय पहल की है। बुधवार को सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) परिसर में परिंडा बांधकर विभाग के प्रदेशव्यापी ‘परिंडा बांधो अभियान’ का विधिवत शुभारम्भ किया।

सहकारिता मंत्री की प्रेरणा से शुरू हुए इस मानवीय अभियान के तहत राज्यभर में फैले सहकारी नेटवर्क का उपयोग किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सहकारिता विभाग के सभी कार्यालयों, शीर्ष व केन्द्रीय सहकारी संस्थाओं, सहकारी बैंक शाखाओं, क्रय-विक्रय सहकारी समितियों (केवीएसएस) और ग्राम सेवा सहकारी समितियों (पैक्स) के परिसरों में मिट्टी के परिंडे व जल पात्र लगाए जाएंगे। इन्हें भवनों की छतों, वृक्षों की शाखाओं और सुरक्षित छायादार स्थानों पर बांधा जाएगा। इसके साथ ही बेजुबान पक्षियों के लिए चुग्गे (दाने) की नियमित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) डॉ. समित शर्मा ने बुधवार को शासन सचिवालय और नेहरू सहकार भवन में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर परिंडे बांधे। डॉ. शर्मा ने कहा कि सहकारिता विभाग अपने विस्तृत और जमीनी नेटवर्क के माध्यम से इस अभियान को एक बड़े ‘जन-आन्दोलन’ का रूप देगा, ताकि अधिक से अधिक पक्षियों की जान बचाई जा सके।

शासन सचिव ने अभियान की निरंतरता और प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए कि लगाए गए परिंडों और जल पात्रों की रोजाना नियमित सफाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिंडों में प्रतिदिन साफ और स्वच्छ पेयजल भरा जाए और पुराने पानी को बदला जाए, ताकि पानी दूषित न हो और मच्छरों या किसी भी प्रकार की जलजनित बीमारियों का खतरा न रहे। इसके साथ ही उन्होंने चुग्गा पात्रों में भी नियमित रूप से दाना डालने की व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस