C M NEWS: मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा में किसानों से किया जैविक और प्राकृतिक खेती करने का आह्वान

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा में किसानों से किया जैविक और प्राकृतिक खेती करने का आह्वान 


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बांसवाड़ा के कुशलगढ़ स्थित चुड़ादा गांव में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय किसानों और पशुपालकों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को लाभ की खेती से जोड़ना और उनकी आय को बढ़ाना है। किसानों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए ही प्रदेशभर में 'ग्राम विकास रथ' संचालित किए जा रहे हैं, ताकि हर पात्र व्यक्ति विकास की यात्रा का भागीदार बन सके।

जैविक खेती और बैलों से खेती पर प्रोत्साहन—

मुख्यमंत्री ने किसानों से जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार बैलों द्वारा पारंपरिक और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ खेती की लागत को कम करना है।

वर्ष 2027 तक पूरे प्रदेश में दिन में मिलेगी बिजली—

बिजली और पानी को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश के विकास का एक मजबूत रोडमैप तैयार किया गया है। वर्तमान में राज्य के 26 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली की आपूर्ति की जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक पूरे राजस्थान के किसानों को दिन में बिजली मिलने लगे।

जल परियोजनाओं पर तेजी से कामपानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने कई बड़ी परियोजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, आईजीएनपी और गंगनहर के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ माही, देवास और सोम-कमला-अंबा परियोजनाओं पर काम की रफ्तार तेज कर दी गई है। सरकार की मंशा किसान को खुशहाल और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस