Rajasthan News: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में नए प्रवेश पर सरकार ने लगाई पूर्ण रोक

Rajasthan News: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में नए प्रवेश पर सरकार ने लगाई पूर्ण रोक


छोटा अखबार।

प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने फर्जी डिग्री प्रकरणों को लेकर लंबे समय से विवादों में घिरी मेवाड़ यूनिवर्सिटी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षण पाठ्यक्रमों में आगामी नए प्रवेशों (New Admissions) पर तत्काल प्रभाव से पूरी तरह रोक लगा दी है।

उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. मुकेश कुमार शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छात्रों के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है। अब अगले आदेश तक विश्वविद्यालय प्रशासन किसी भी कोर्स में नए छात्रों का दाखिला नहीं कर सकेगा।

जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई—

यह कार्रवाई उदयपुर संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच समिति की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर की गई है। समिति ने यूनिवर्सिटी परिसर में हो रही प्रशासनिक अनियमितताओं और फर्जी डिग्री जारी करने की शिकायतों की गंभीरता से जांच की थी। जांच में कई चौंकाने वाली और गंभीर गड़बड़ियां सामने आने के बाद विभाग ने विश्वविद्यालय को 'मेवाड़ विश्वविद्यालय चित्तौड़गढ़ अधिनियम-2009' की धारा 44(1) के तहत कारण बताओ नोटिस भी थमाया था। हालांकि यूनिवर्सिटी ने अपना जवाब पेश किया, लेकिन विभागीय स्तर पर उसके असंतोषजनक परीक्षण को देखते हुए यह प्रतिबंध लागू किया गया है।

SOG की कार्रवाई में हुए कई खुलासे—

उल्लेखनीय है कि राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) ने पूर्व में प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) भर्ती परीक्षा-2022 सहित कई मामलों में मेवाड़ यूनिवर्सिटी से जारी फर्जी एमए (हिंदी) की डिग्रियां पकड़ी थीं। इस संगठित फर्जीवाड़ा नेटवर्क में संलिप्तता पाए जाने पर SOG ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों और कार्यालय सहायकों सहित अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के स्टाफ ने बाहरी प्रिटिंग प्रेस से साठगांठ कर फर्जी अंकतालिकाएं और डिग्रियां तैयार करवाई थीं।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस