Rajasthan News: जोधपुर में भर्ती प्रसूताओं के उपचार में नहीं आएगी कोई कमी, मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

Rajasthan News: जोधपुर में भर्ती प्रसूताओं के उपचार में नहीं आएगी कोई कमी, मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री


छोटा अखबार।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को आश्वस्त किया कि जोधपुर के पावटा जिला अस्पताल और एम्स में भर्ती सभी प्रसूताओं के सर्वोत्तम उपचार के लिए राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाज की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति—

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पावटा जिला अस्पताल में उपचाराधीन सभी 6 प्रसूताओं का स्वास्थ्य अब पूरी तरह सामान्य है। वहीं, जोधपुर एम्स (AIIMS) में भर्ती अन्य दो प्रसूताओं की हालत भी स्थिर बनी हुई है। इनमें से एक प्रसूता हाई डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से पीड़ित है, जबकि दूसरी प्रसूता पीलिया (जॉन्डिस) से ग्रस्त है। सभी मरीजों के स्वास्थ्य और उपचार की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा 24 घंटे लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री स्तर पर संवेदनशीलता से निगरानी—

श्री खींवसर ने मीडिया को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं इस पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए हैं और पूरे प्रकरण की संवेदनशीलता के साथ मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रसूताओं को त्वरित और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

प्रमुख शासन सचिव ने खुद लिया जायजा—

मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने सोमवार देर रात जोधपुर का दौरा किया। उन्होंने अस्पतालों में पहुंचकर भर्ती प्रसूताओं के स्वास्थ्य लाभ और इलाज की प्रगति का विस्तृत फीडबैक लिया। श्रीमती राठौड़ ने पूरे प्रकरण सहित वहां की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी और भरोसा दिलाया कि उपचार में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस