तीसरी बार मोदी जी बनेंगे देश के प्रधानमंत्री -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

तीसरी बार मोदी जी बनेंगे देश के प्रधानमंत्री -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में हर रोज भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखी जाती थी। एक घोटाला सामने आता था और कुछ ही दिन में उससे बड़ा अगला घोटाला उजागर होता था। 2014 के बाद देश को घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्ति मिली। इसलिए देश की जनता को मोदी जी के विजन पर विश्वास है।

मुख्यमंत्री रविवार को मुम्बई में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा स्वार्थ, परिवारवाद और अफवाहों की राजनीति करती है और अब तो वे नस्लभेद पर भी उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को कमजोर किया है। ये पार्टी गरीब की सिर्फ बात ही करती थी, गरीबों से उनका कोई वास्ता नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने गरीब कल्याण की परिभाषा ही बदल दी। 

श्री शर्मा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। उसका भी देश के प्रति कर्तव्य है। मीडिया को देश में हो रहे विकास की कहानी लोगों तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठे और लुभावने घोषणा पत्रों की पड़ताल कर सच्चाई जनता तक पहुंचानी चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की वर्तमान सरकार ने कुछ माह के कार्यकाल में वो कार्य किए हैं जो कांग्रेस वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद नहीं कर पाई। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के 21 जिलों के निवासियों की पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान करने के लिए ईआरसीपी समझौता तथा शेखावटी के जिलों के लिए यमुना जल समझौता भी बेहद कम समय में किया गया। संकल्प पत्र के लगभग 45 प्रतिशत वादे राजस्थान की वर्तमान सरकार ने पूरे कर दिए हैं।

श्री शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अरविन्द केजरीवाल भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राजनीति में आए थे और खुद ही आकंठ भ्रष्टाचार डूब गए। जनता केजरीवाल की बातों को गंभीरता से नहीं लेती है क्योंकि वे तो खुद ही जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और ओडिशा सहित लगभग सभी राज्यों में भाजपा की सीटें बढ़ेंगी और राजस्थान में एक बार फिर 25 में से 25 सीटें पार्टी को प्राप्त होंगी। 


Comments

Popular posts from this blog

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

Chief Minister मुख्यमंत्री के विभाग डीआईपीआर में खेला

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस