C M NEWS: युवा पूरी क्षमता से कार्य करें, तो सपनों को पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता —मुख्यमंत्री
C M NEWS: युवा पूरी क्षमता से कार्य करें, तो सपनों को पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता —मुख्यमंत्री
छोटा अखबार।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अपन निवास पर विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत यूथ बजट पर युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री के राष्ट्र प्रथम और विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित होकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। वहीं मुख्यमंत्री ने बच्चों के द्वारा सजाई गई रंगोली पर सपत्नीक दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। दीपों की रोशनी से मुख्यमंत्री निवास जगमगा उठा।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उनका जीवन समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। वे 25 वर्षों की निरंतर राष्ट्र और सार्वजनिक सेवा का नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बुनियादी सुविधाओं और गरीब कल्याण की योजनाओं को जमीन पर उतारने, आमजन के आर्थिक सशक्तीकरण और विकसित गांव और शहर बनाने के लिए प्रभावी कार्य किए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी युवाओं के लिए हर क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार युवाओं के सशक्तीकरण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में पंचायत स्तर पर ई-लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अटल ज्ञान केन्द्र शुरू किए जा रहे हैं, ताकि युवा गांव में ही पढ़ सके। वहीं, हमारी सरकार ने युवाओं को विदेशी भाषाएं सीखने के अवसर प्रदान करने के लिए एमओयू किए हैं, ताकि प्रदेश के युवा को देश-दुनिया में रोजगार के भरपूर अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि युवा काम के प्रति सच्ची लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। युवा मन लगाकर कार्य करें, मंजिल उनके कदमों में होगी। उनके सपनों को पूरा करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। जब युवा शक्ति सही दिशा में आगे बढ़ती है तो देश नई ऊंचाइयों को छूता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने हेतु देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। उन्होने कार्यक्रम में युवाओं ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए आगामी बजट वर्ष के लिए यूथ बजट पर युवा सशक्तिकरण के विषयों पर अपने विचार रखे। युवाओं ने रोजगार, शैक्षिक और तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास, युवा कल्याण व युवाओं के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर अपने अनुभव और सुझाव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए।

Comments