Jaipur News: आयुर्वेद सभी चिकित्सा पद्धतियों का जननी -राज्यपाल

Jaipur News: आयुर्वेद सभी चिकित्सा पद्धतियों का जननी -राज्यपाल


छोटा अखबार।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य को ईश्वर का सर्वोच्च रूप मानते थे। सत्याग्रह का उनका दर्शन यह था कि अन्याय के खिलाफ बिना हिंसा के नैतिकता के बल पर प्रतिकार किया जाए। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए समर्पित उनका जीवन नैतिकता से ओतप्रोत था। उन्होंने गांधी और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने इन दोनों की जयंती पर शोध पर आधारित इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति में डेटा के महत्व से जुड़े आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। 

श्री बागडे शुक्रवार को महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस में "इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व और भूमिका" विषयक संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इलेक्ट्रोपैथी को भी पेड़ पौधों के अर्क से तैयार पैथी बताते हुए कहा कि आयुर्वेद ही सभी चिकित्सा पद्धतियों का जननी है। उन्होंने बख्तियार खिलजी द्वारा नालंदा के पुस्तकालय को आग लगाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे महान आयुर्वेद के ज्ञान से जिस खिलजी का इलाज किया गया, उसने उसी को नष्ट करने का प्रयास किया। 

राज्यपाल ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वह घर खर्च के लिए पत्नी को पचास रुपये देते थे। एक बार कोई उनके पैसे मांगने के लिए आया। पत्नी ने अपनी बचत में से यह रूपये उपलब्ध कराए। शास्त्री जी ने बाद में यह बचत के पैसे भी अपनी तनख़ाह से लेना बंद कर दिया। शास्त्री जी राष्ट्र के प्रति सदा समर्पित रहे। उन्होंने गांधी के सत्याग्रह और अहिंसा की संस्कृति को राष्ट्र की निधि बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने पर जोर दिया।

हरिजन सेवक संघ, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव संजय राय ने मुख्य वक्ता के रूप में महात्मा गांधी के जीवन दर्शन आलोक में कहा कि सत्य अंतिम नहीं होता। उन्होंने कहा कि समय और नवीन संदर्भों में व्यक्ति सदा नया होता है, उसका कल का सत्य और बेहतर बनने की प्रक्रिया में आगे बढ़ता है। 

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस