C M NEWS: अमृत पीढ़ी के दम पर वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा करना है —मुख्यमंत्री

C M NEWS: अमृत पीढ़ी के दम पर वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा करना है —मुख्यमंत्री 


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ऊर्जावान, सामर्थ्यवान, संस्कारवान युवा असली पूंजी है। इसी अमृत पीढ़ी की ऊर्जा, कल्पनाशक्ति और प्रतिभा के दम पर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित राजस्थान का संकल्प मिलकर पूरा करना है। सरकार युवा प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने का काम कर रही है। शिक्षा से लेकर खेल, कौशल से लेकर रोजगार, युवाओं के सपनों को साकार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को भवानी निकेतन शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित ‘सपनों की उड़ान, युवा सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2029 तक नशामुक्त भारत का संकल्प लिया है। इसी राष्ट्रीय संकल्प को राजस्थान में धरातल पर उतारने के लिए ‘नई किरण’ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग प्रदेश और देश के निर्माण में करें और प्रतिभा के दम पर देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं को 4 लाख सरकारी नौकरियां और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था। अब तक कुल 1 लाख 93 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। वहीं 1 लाख 18 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है और लगभग सवा लाख पदों पर भर्तियों का कैलण्डर जारी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में पिछले पौने तीन वर्ष में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है तथा पूरी पारदर्शिता के साथ भर्तियां समय पर आयोजित की जा रही हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों की ओर पलायन ना करना पड़े, इसके लिए ग्राम पंचायतों में अटल ज्ञान केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। इसके जरिये ई-लाइब्रेरी और लाइब्रेरी की सुविधाओं से युवा अपने गांव में ही अध्ययन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी लेने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले भी बनें। उन्होंने कहा कि राजस्थान में रोजगार और उद्यम के लिए व्यापक संभावनाएं हैं। प्रोसेसिंग यूनिट, कोल्ड चेन और गोदाम सहित अनेक क्षेत्रों में युवा अपना उद्यम स्थापित कर सकते हैं।

उन्होने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि राजस्थान में कोई भी प्रतिभाशाली युवा अवसर से वंचित ना रहे। इसी क्रम में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने के लिए प्रतिभा योजना प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से प्रदेश के विद्यालयों और गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 70 लाख से अधिक विद्यार्थियों की प्रतिभा का आकलन किया जाए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में तीन गुना से लेकर 28 गुना तक प्रगति दर्ज की है। उन्होंने बताया कि राजस्थान देश में 27 योजनाओं में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर है। प्रदेश में पहली बार 10 लाख सदस्य सहकारिता से जोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों को पहले घाटे वाला माना जाता था, राज्य सरकार ने उनमें सुधार की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा कि बिजली, रोडवेज और डेयरी आज मुनाफे में हैं। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बारां, बूंदी, झालावाड़ और कोटा जिलों के 3 हजार 75 करोड़ के 668 विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया। उन्होने स्मार्ट मूल निवास प्रमाण पत्र सेवा के साथ-साथ नशा मुक्त राजस्थान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नई किरणः नशा मुक्ति केन्द्र पोर्टल, प्रतिभा पोर्टल, खेल मित्र पोर्टल और खेलो राजस्थान गेम्स पोर्टल का शुभारंभ किया। 

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस