Rajasthan News: हर ब्लॉक मुख्यालय पर हर महीने लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर: प्रमुख शासन सचिव

Rajasthan News: हर ब्लॉक मुख्यालय पर हर महीने लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर: प्रमुख शासन सचिव


छोटा अखबार।
जयपुर। राजस्थान के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए अब प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर प्रति माह कम से कम एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाएगा। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, श्रीमती गायत्री राठौड़ ने स्वास्थ्य भवन में आयोजित एक उच्च स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होने से प्रसूताओं और गंभीर ऑपरेशनों के मरीजों को समय पर रक्त मिल सकेगा। इससे मरीजों के परिजनों को रिप्लेसमेंट (बदले में रक्त देने) के लिए होने वाली अनावश्यक मानसिक और शारीरिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
श्रीमती राठौड़ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी रक्तदान शिविरों में केवल राजकीय ब्लड सेंटर की टीमों के माध्यम से ही रक्त संग्रहण (ब्लड कलेक्शन) कराया जाए। इससे संग्रहित रक्त संबंधित स्थानीय क्षेत्र के अस्पतालों में ही उपलब्ध रहेगा और जरूरत के समय काम आ सकेगा।
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई-
प्रमुख शासन सचिव ने ब्लड बैंकों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जो ब्लड बैंक संग्रहित रक्त का अत्यधिक डिस्कार्ड (खराब) कर रहे हैं, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। ऐसे ब्लड बैंकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अमूल्य रक्त की एक भी बूंद बिना वजह बर्बाद नहीं होनी चाहिए।
ई-रक्तकोष पोर्टल पर रोज अपलोड होगा डेटा-
निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी ब्लड सेंटर प्रतिदिन 'ई-रक्तकोष' पोर्टल पर रक्त की उपलब्धता का अद्यतन (अपडेटेड) विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करेंगे। इस डिजिटल एंट्री से राज्य स्तर पर रक्त भंडारों की प्रभावी मॉनिटरिंग हो सकेगी और आपातकालीन स्थिति में आवश्यकता अनुसार किसी भी जिले में तुरंत रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस