Rajasthan News: जयपुर से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई वरिष्ठ नागरिकों की दूसरी विशेष ट्रेन

Rajasthan News: जयपुर से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई वरिष्ठ नागरिकों की दूसरी विशेष ट्रेन


छोटा अखबार।

राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत जयपुर के ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम और मदुरई के लिए दूसरी विशेष ट्रेन को सफलतापूर्वक रवाना किया गया! इस पावन यात्रा की शुरुआत प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर की!
 इस अवसर पर पूरा रेलवे स्टेशन परिसर "जय श्री राम" और "हर-हर महादेव" के भक्तिमय जयघोष से गूंज उठा. यात्रियों के चेहरों पर मुफ्त में पावन धामों के दर्शन करने की खुशी साफ नजर आ रही थी!
970 वरिष्ठ नागरिक हुए रवाना-
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत भेजी गई इस वातानुकूलित विशेष ट्रेन (राजस्थान वाहिनी भारत गौरव) में जयपुर संभाग के कुल 970 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं! ये सभी श्रद्धालु रामेश्वरम में ज्योतिर्लिंग और मदुरई में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करेंगे! ट्रेन में यात्रियों के साथ राजकीय सहायता के लिए 30 अधिकारियों और कर्मचारियों का दल भी भेजा गया है, जिससे इस यात्रा का हिस्सा बनने वाले कुल लोगों की संख्या 1000 हो गई है!
सुरक्षा और स्वास्थ्य की विशेष व्यवस्था-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार बुजुर्गों की सहूलियत का पूरा ध्यान रख रही है. इस 8 दिवसीय निःशुल्क यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए:
  • डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष टीम तैनात की गई है!
  • शुद्ध भोजन और पेयजल की पूरी व्यवस्था सरकारी स्तर पर की गई है!
  • सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि बुजुर्गों को कोई परेशानी न हो!
देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि इस योजना के जरिए प्रदेश के हजारों बुजुर्गों का अपने जीवन में आस्था के इस पवित्र सफर को पूरा करने का सपना साकार हो रहा है! इस वर्ष योजना के तहत 56,000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा कराने का लक्ष्य रखा गया है!

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस