C M NEWS: जनआंदोलन से जीतेंगे टीबी की जंग —मुख्यमंत्री
C M NEWS: जनआंदोलन से जीतेंगे टीबी की जंग —मुख्यमंत्री
छोटा अखबार।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान "टीबी मुक्त राजस्थान, स्वस्थ राजस्थान" के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'टीबी मुक्त भारत' अभियान को साकार करने के लिए राज्य सरकार अत्याधुनिक संसाधनों और जनभागीदारी के समन्वय से काम कर रही है!
गाँवों तक पहुँची अत्याधुनिक जाँच सुविधा-
राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में टीबी की सटीक और त्वरित पहचान के लिए चिकित्सा नेटवर्क को मजबूत किया गया है! अब प्रत्येक गाँव और ढाणी तक 'हैंड हेल्ड एक्स-रे' और 'नाट' मशीनों की सुविधा पहुंचाई जा रही है! इसके साथ ही, अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक) के उपयोग से मरीजों की स्क्रीनिंग और जांच प्रक्रिया को और अधिक सटीक व प्रभावी बनाया गया है!
विशेष सक्रिय रोगी खोज अभियान-
प्रदेश में टीबी के छिपे हुए मरीजों की पहचान के लिए विशेष "सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान" चलाया जा रहा है! इस मुहिम के तहत चिकित्सा टीमें घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग कर रही हैं! हाल ही में चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान लाखों लोगों की स्क्रीनिंग कर हजारों नए टीबी मरीजों की पहचान की गई है और उन्हें तत्काल निःशुल्क उपचार से जोड़ा गया है!

जनआंदोलन से जीतेंगे टीबी की जंग-
मुख्यमंत्री का स्पष्ट मानना है कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है! राज्य की लगभग 95% ग्राम पंचायतें (6,500 से अधिक) अब तक टीबी मुक्त घोषित की जा चुकी हैं, जो जनभागीदारी की एक बड़ी मिसाल है! निक्षय मित्र पहल के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्ग टीबी मरीजों को पोषण किट और संबल प्रदान कर रहे हैं!

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, आधुनिक तकनीक, समय पर जांच और व्यापक जनभागीदारी के जरिए हम इस बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। "टीबी हारेगा, राजस्थान जीतेगा" का यह नारा अब हर नागरिक का संकल्प बन चुका है!

Comments