C M NEWS: प्रदेश में ₹2,101 करोड़ से मजबूत होगा सड़क तंत्र
C M NEWS: प्रदेश में ₹2,101 करोड़ से मजबूत होगा सड़क तंत्र
छोटा अखबार।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान का आधारभूत विकास निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। बजट 2026-27 में की गई घोषणा को धरातल पर उतारते हुए सरकार ने प्रदेशभर में सड़कों के कायाकल्प के लिए भारी-भरकम राशि की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।
![]() |
| AI Photo |
3,232 कार्यों को मिली मंजूरी
राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 'नॉन-पैचेबल' (मरम्मत योग्य न बची सड़कें) और 'मिसिंग लिंक' सड़कों के निर्माण के लिए कुल 2 हजार 101.16 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 3 हजार 232 कार्यों को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस बड़े फैसले से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच सीधा और सुगम संपर्क स्थापित हो सकेगा, जिससे आमजन का आवागमन बेहद आसान हो जाएगा।
हर कस्बे-गांव को जोड़ने का विजन-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुसार, प्रदेश के हर गांव, हर कस्बे और हर शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत कर विकास की नई संभावनाओं को धरातल पर लाना है। सड़कों के सुदृढ़ीकरण से न केवल सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा, बल्कि राज्य की प्रगति को भी नई गति मिलेगी।

आर्थिक और सामाजिक प्रगति को मिलेगी रफ्तार-
इस अहम फैसले का सीधा लाभ प्रदेश के किसानों, युवाओं, उद्यमियों और आम नागरिकों को मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से कृषि उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाना और औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार करना आसान होगा। यह निर्णय राजस्थान की आर्थिक और सामाजिक प्रगति की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Comments