Jaipur News: जयपुर में कल 9 अगस्त को 9:30 बजे अल्बर्ट हॉल से निकलेगी राज्यस्तरीय तिरंगा रैली

Jaipur News:  जयपुर में कल 9 अगस्त को 9:30 बजे अल्बर्ट हॉल से निकलेगी राज्यस्तरीय तिरंगा रैली


छोटा अखबार। 

‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के अंतर्गत 9 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्यस्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में रैली को लेकर चर्चाएं की जिसमें रूट और समय को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गए।

AI Photo

तिरंगा रैली प्रातः 9:30 बजे अल्बर्ट हॉल रामबाग से रवाना हो कर न्यू गेट, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी। निर्धारित रूट पर रैली के सुचारु और व्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

श्री नायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सहायता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली का आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन और उत्साह के साथ किया जाए व इसमें अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और रैली के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

चर्चा के दौरान पुलिस, नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण, जिला परिषद, शिक्षा, परिवहन, पर्यटन, खेल, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, सूचना एवं जनसंपर्क सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस