Rajasthan News: सहकारिता विभाग की योजनाओं में तेजी लाए प्रभारी अधिकारी —शासन सचिव, सहकारिता
Rajasthan News: सहकारिता विभाग की योजनाओं में तेजी लाए प्रभारी अधिकारी —शासन सचिव, सहकारिता
छोटा अखबार।
शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता डाॅ. समित शर्मा ने नेहरू सहकार भवन में स्थित मीटिंग हाॅल में शुक्रवार को वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि सहकार से समृद्धि कार्यक्रम के क्रियान्वयन, अधिनियमान्तर्गत वैधानिक दायित्वों के निष्पादन और प्रशासनिक कार्यों के लिए की-परफोरमेंस-इण्डीकेटर्स के आधार पर खण्ड व जिलों को रैंकिंग दी गई है। जिसमें खण्ड स्तर पर उदयपुर प्रथम स्थान और जयपुर खण्ड द्वितीय स्थान पर रहा है। इसी प्रकार टोंक जिला प्रथम स्थान रहा तथा सीकर जिला द्वितीय स्थान पर रहा है।
बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान के तहत विश्व की सबसे बड़ी अन्न भण्डारण योजना के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्यों की संभाग/जिलेवार किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अन्तर्गत समयबद्ध गोदामों के निर्माण हेतु प्रस्ताव भिजवाना, भूमि आवंटन करवाना, अनुपयोगी गोदामों को उपयोगी बनाने, कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना करने व काॅमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से ई-मित्र सेवाएं प्रदान करने, ई-पैक्स सर्टिफिकेट जारी करवाने के निर्देश प्रदान किये गए और भूमि विहीन केवीएसएस में गोदाम निर्माण हेतु भूमि आवंटन, जिले में गोदाम निर्माण के लिए लक्षित समितियों द्वारा प्रेषित प्रस्तावों व रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा स्वीकृत गोदाम निर्माण कार्यों को प्रारम्भ करने वाली समितियों की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्मित गोदामों के उपयोगिता प्रमाण-पत्र, पात्र 500 एमटी क्षमता वाले पंजीकृत गोदामों तथा जिले में केवीएसएस द्वारा उपयोग में लिए जा रहे गोदामों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गोदाम निर्माण केवल लक्ष्य पूर्ति तक सीमित नहीं रहे, बल्कि इनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
डाॅ. शर्मा ने बताया की सहकार से समृद्धि योजनान्तर्गत राज्य में डेयरी समितियों के गठन और निष्क्रिय डेयरी सहकारी समितियों को यथासंभव सक्रिय करवाने अथवा नही होने की स्थिति में शीघ्र अवसायन के निर्देश प्रदान किये। समस्त उप/सहायक रजिस्ट्रारों को जिला दुग्ध संघों से सूचना प्राप्त कर सक्रिय/निष्क्रिय समितियों के आंकडों को एनसीडी/राज सहकार पोर्टल पर अद्यतन किए जाने के भी निर्देश दिए।
श्री शर्मा ने धारा 55 और धारा 57(1) व 57(2) के अन्तर्गत लंबित प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की और धारा 25 के अन्तर्गत सोसाइटियों द्वारा आमसभा आयोजित किए जाने की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा अनावश्यक रूप से कोई प्रकरण लंबित नहीं रखा जाए।
डाॅ. शर्मा ने बैठक में राजकाज ई-फाइलिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित ई-फाइलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय के कार्यों में डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग करते हुए कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी व जवाबदेह बनाया जाए। सभी अधिकारियों को आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति में स्पष्ट सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने समयबद्धता, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन को विभाग की प्राथमिकता बताते हुए सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
शासन सचिव महोदय ने समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस को कार्यालय में उपस्थित होकर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन धूमधाम से मनाने और राज्य सरकार के निर्देशानुसार समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को घर-घर तिरंग अभियान से जुड़ने और सफल बनाने के निर्देश दिये।

Comments