Rajasthan News: जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत की मूर्ति का किया अनावरण

Rajasthan News: जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत की मूर्ति का किया अनावरण 


छोटा अखबार।

जोधपुर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत की मूर्ति अनावरण समारोह गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थे, जबकि अध्यक्षता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की।

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतीक: —

राजनाथ सिंहसमारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्व. भैरोसिंह शेखावत लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा की राजनीति के जीवंत प्रतीक थे। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर राजनेता के लिए मार्गदर्शक है। सिंह ने कहा कि आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार शेखावत जी के बताए अंत्योदय के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रही है। इस दौरान उन्होंने वैश्विक पटल पर भारत की बात रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को पूरा विश्व खुले दिल से स्वीकार कर रहा है।

अंत्योदय दर्शन को उतारा धरातल पर:—

भजनलाल शर्मामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व. शेखावत को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' दर्शन को धरातल पर उतारकर समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाया था। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि स्व. बाबूजी की यही सेवा भावना आज हमारी सरकार के लिए सबसे बड़ी प्रेरणास्रोत है। राज्य सरकार उनके सिद्धांतों पर चलते हुए गरीब, कल्याण और जन-सेवा के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।

इस अवसर पर विभिन्न जनप्रनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने शेखावत जी के कार्यकाल के ऐतिहासिक निर्णयों को याद किया। यह अनावरण समारोह नई पीढ़ी को उनके जनहितैषी सिद्धांतों से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस