Rajasthan News: पाकिस्तान ने भारत पर नजर उठाने की कोशिश की, तो जो अब तक नहीं हुआ है वह होकर रहेगा —राजनाथ सिंह

Rajasthan News: पाकिस्तान ने भारत पर नजर उठाने की कोशिश की, तो जो अब तक नहीं हुआ है वह होकर रहेगा —राजनाथ सिंह 


छोटा अखबार।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में देश की सुरक्षा नीति में व्यापक और ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। भारत ने अब दुनिया को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि हमारी आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने पड़ोसी देश को चेताते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने भारत पर नजर उठाने की कोशिश की, तो जो अब तक नहीं हुआ है वह होकर रहेगा।

रक्षा मंत्री गुरुवार को नागौर जिले के मेड़ता में श्री राव दूदाजी की मूर्ति अनावरण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समारोह के दौरान उन्होंने अश्व पर सवार वीर शिरोमणि राव दूदा जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।

राजस्थान की धरा त्याग और शौर्य का प्रतीक—

जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान की वीर भूमि सदैव त्याग, तपस्या और राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देती रही है। इस माटी की यह विशेषता है कि यहाँ के घर-घर से फौजी देश की सीमाओं की रक्षा के लिए भारतीय सेना में जाते हैं।

नई पीढ़ी के आदर्श हैं राव दूदा—

उन्होंने कहा कि राव दूदा जैसे वीर शिरोमणि का जीवन नई पीढ़ी के लिए एक महान आदर्श है। उनका पूरा जीवन शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान का जीता-जागता उदाहरण है। वे धर्म और न्याय की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके पराक्रम की गूंज आज भी युवाओं में राष्ट्र भक्ति का जोश भर देती है।रक्षा मंत्री ने 'राव दूदा' नाम की व्याख्या करते हुए कहा कि इसका अर्थ संकल्प, समर्पण, शक्ति और शौर्य है। चेतना के प्रतीक राव दूदा जी की यह प्रतिमा हमें एक सशक्त राष्ट्र के रूप में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश देती है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सेना के वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस