C M NEWS: शिविरों में बिजली, पानी और चिकित्सा के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करें अधिकारी —मुख्यमंत्री

C M NEWS: शिविरों में बिजली, पानी और चिकित्सा के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करें अधिकारी —मुख्यमंत्री 


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में चल रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन को घर के निकट ही त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर नागरिक के द्वार तक सुशासन पहुंचाने के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मौके पर निस्तारण और संवेदनशीलता पर जोर—

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का मौके पर ही (ऑन-द-स्पॉट) निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अमले को प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का निराकरण बेहद संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए, ताकि जनता को राहत महसूस हो।

बिजली, पानी और चिकित्सा को प्राथमिकता—

शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की बुनियादी आवश्यकताओं जैसे बिजली, पानी और चिकित्सा से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इन क्षेत्रों से संबंधित सभी प्रकरणों को प्राथमिकता सूची में रखकर त्वरित समाधान किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक लाभान्वित हो सकें। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि शिविरों के दौरान प्राप्त होने वाली अतिक्रमण की शिकायतों पर प्रशासन तुरंत एक्शन ले।

181 हेल्पलाइन और मानसून पूर्व तैयारियां—

मुख्यमंत्री ने 181 हेल्पलाइन के माध्यम से दर्ज होने वाली जिलावार जनशिकायतों की मॉनिटरिंग कर उनके त्वरित समाधान पर जोर दिया। आगामी मानसून को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को जलभराव की समस्याओं के स्थाई और तकनीकी समाधान के लिए मानसून-पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

प्रचार-प्रसार और कर्मचारियों की उपस्थिति—

मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि इन सेवा शिविरों का और इनमें दी जा रही नागरिक सुविधाओं का विभिन्न मीडिया माध्यमों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही, शिविरों में तैनात कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति और कार्य प्रणाली की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए ताकि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस