Rajasthan News: प्रदेश में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने की कार्रवाइ 92 लाख रुपये का माल किया जप्त
Rajasthan News: प्रदेश में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने की कार्रवाइ 92 लाख रुपये का माल किया जप्त
छोटा अखबार।
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में ANTF और स्थानीय पुलिस ने रविवार को प्रदेशव्यापी महा-ऑपरेशन चलाकर एक ही दिन में छह बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया। इस संयुक्त अभियान के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 92 लाख रुपये कीमत का 519.290 किलोग्राम डोडा चूरा, गांजे के 139 हरे पौधे, स्मैक और अफीम जब्त की गई है। पुलिस ने मौके से 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
ANTF के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि टास्क फोर्स ने स्थानीय पुलिस के समन्वय से अलग-अलग जिलों में नशे के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है:
भीलवाड़ा (मांडल): मेवाड़ से मारवाड़ जा रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोककर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया।
करौली (हिण्डौन सिटी): एक बगीची में अवैध रूप से लहलहा रही गांजे की खेती का भंडाफोड़ कर 139 हरे पौधे बरामद किए गए।
बाड़मेर (चौहटन व धनाऊ): चौहटन में 'मारवाड़ टी एंड कैफे' पर रेड डालकर अफीम-डोडा चूरा पकड़ा गया, वहीं धनाऊ में कपड़ों के व्यापार की आड़ में नशा बेच रहे एक व्यवसायी को दबोचा गया।
उदयपुर (सविना): पुलिस को देखकर भाग रहे स्कूटी सवारों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनकी स्कूटी की डिग्गी से अवैध गांजा बरामद हुआ।
नागौर (सदर): बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी में स्मैक की तस्करी कर रहे एक पुराने शातिर तस्कर को पुलिस ने फिर से सलाखों के पीछे भेजा।
ANTF ने इस बड़ी सफलता के बाद आमजन से अपील की है कि वे नशे के इस अवैध कारोबार को मिटाने में पुलिस का सहयोग करें। टास्क फोर्स ने नारा दिया है—"आप दें सूचना, हम रखेंगे गुप्त"। नागरिक बिना किसी डर के तस्करों की जानकारी पुलिस से साझा कर सकते हैं।

Comments