Rajasthan News: 28 मई के बाद मेवाड़-वागड़ में प्री-मानसून की दस्तक, मिलेगी गर्मी से राहत

Rajasthan News: 28 मई के बाद मेवाड़-वागड़ में प्री-मानसून की दस्तक, मिलेगी गर्मी से राहत


छोटा अखबार।

चिलचिलाती गर्मी और भारी उमस से परेशान उत्तर और पश्चिमी भारत के लिए राहत की बड़ी खबर है। भारतीय मानसून की दक्षिण-पूर्वी शाखा ने अंडमान सागर के रास्ते अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दे दी है। मानसून की इस सक्रियता के चलते द्वीप समूह के सभी प्रमुख 572 द्वीपों पर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। अंडमान को पूरी तरह भिगोने के बाद मानसूनी हवाएं अब तेजी से बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर चुकी हैं, जिससे आने वाले दिनों में देश के मैदानी इलाकों में मौसम बदलने की उम्मीद है।

मेवाड़-वागड़ में 28 मई के बाद प्री-मानसून—

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठने वाले इस मानसून का सीधा असर राजस्थान के मेवाड़ और वागड़ अंचल (उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और आसपास के क्षेत्रों) में देखने को मिलेगा। इस मानसूनी तंत्र के प्रभाव से आगामी 28 मई के बाद क्षेत्र में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू होने की प्रबल संभावना है। 28 मई के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और गरज-चमक के साथ धूलभरी हवाएं व बौछारें गिरने का दौर शुरू हो जाएगा।

तपती गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत—

वर्तमान में पूरा मेवाड़ और वागड़ क्षेत्र भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। दिन का पारा लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मई के अंतिम सप्ताह में होने वाली इस प्री-बारिश से तापमान में भारी गिरावट आएगी। हवाओं में नमी बढ़ने और ठंडी बौछारें गिरने से स्थानीय निवासियों को झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर प्री-मानसून की यह दस्तक किसानों के लिए भी खरीफ की फसलों की शुरुआती तैयारियों के लिहाज से बेहद फायदेमंद साबित होगी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस