Baran News : प्रदेश में पहली बार आम आदमी पार्टी बनायेगी अपना बोर्ड

Baran News : प्रदेश में पहली बार आम आदमी पार्टी बनायेगी अपना बोर्ड 


छोटा अखबार।

प्रदेश में बारां नगर निकाय चुनावों में मतगणना के बाद आए नगर परिषद के परिणामों ने सबको स्तब्ध कर दिया है। यहां 60 वार्डों में से 31 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है वहीं कांग्रेस को 18 और भाजपा को 9 सीटें पर ही संतोष करनापड़ा। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दलों के मनसूबों पर पानी फिर गया।

इन परिणामों से सत्ताधारी पार्टी के विधायक राधेश्याम बैरवा को तगड़ा झटका लगा है, वहीं कांग्रेस की बात करें तो यहां पूर्व मंत्री व अंता विधायक प्रमोद जैन भाया को भी मुंह की खानी पड़ी है। नतीजों ने दोनों दलों के नेताओं को कड़ा संदेश दिया है कि लच्छेदार भाषण नहीं जमीनी स्तर पर काम करो, क्योंकि जनता अब सब समझ चुकी है।

स्थानिय लोगों का कहना है कि यह परिणाम आम आदमी पार्टी के पक्ष में नहीं, बल्कि पूर्व सभापति कमल राठौर के पिछले ढाई साल के विकास कार्यों के पक्ष में आया है और परिणाम कांग्रेस के बीते 15 साल और भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के खिलाफ जनादेश है। नतीजे साबित करते हैं कि अब जनता को विकल्प चाहिए। भाजपा और कांग्रेस से जनता ऊब चुकी है, वहीं युवा भी अब परम्परागत पार्टियों से हटकर नई सोच और बदलाव को वोट कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस